कोई जल्दी नहीं है फिल्मों कीः काजोल
आज जब अन्य एक्ट्रेस शादी के बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, इस समय फिल्म अभिनेत्री काजोल किसी अच्छी पटकथा का इंतजार कर रही हैं।
एक समय पर बॉलीवुड पर राज करने वाली काजोल के साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और रवीना टंडन ने शादी के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया। लेकिन माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियां फिर से रूपहले पर्दे की ओर रुख कर रही हैं।
काजोल ने वर्ष 2001 में फिल्मों से किनारा कर लिया था और उसके बाद 2006 में उन्होंने कुणाल कोहली की फिल्म फना से शानदार वापसी की। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान ने काम किया था। इसके बाद उन्होंने कभी अलविदा न कहना, ओम शांति ओम और रब ने बना दी जोड़ी जैसी कई फिल्मों में गेस्ट रोल भी किया। इसके बाद इनकी फिल्म यू मी और हम अजय देवगन के साथ आई लेकिन ये फिल्म बाक्स ऑफिस पर असफल रही।
2010 में काजोल की तीन फिल्में रिलीज हुईं। वी आर फैमिली, टूनपुर का सुपर हीरो और माई नेम इज खान। इसमें से माई नेम इज खान बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
इसमें उनके साथ शाहरुख खान ने काम किया था। फिल्मों में दोबारा काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा हां उम्मीद तो है, देखिए यह समय कब आता है। जब सही समय आएगा, यह तभी होगा, उससे पहले नहीं।


Click it and Unblock the Notifications