हनीमून पर ब्लू पानी के बीच काजल अग्रवाल का बोल्ड फोटोशूट, पति के साथ तस्वीरों में दिखा रोमांस
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने शादी के फैसले के बाद अब अपनी हनीमून की तस्वीरों के कारण पूरी तरह से छाई हुई हैं। काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। जिस तरह काजल ने शादी की सभी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फैंस के साथ खुशी साझा की।
ठीक इसी तरह अपनी हनीमून की कई तस्वीरें काजल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। काजल ने अपने हनीमून की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जहां तक काजल की इन तस्वीरों का सवाल है तो ये थीम डीप ब्लू सी है। दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहने हैं।

ये साफ दिख रहा है कि बतौप कपल काजल और गौतम इस ब्लू आउटफिट में खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। कभी समुद्र किनारे बैठे हुए और कभी योगा करते हुए उन्होंने सारी तस्वीरें शेयर की हैं। काजल ने अपनी इन तस्वीरों के साथ लिखा है कि मैं अपनी रूटीन को फॅालो करने के लिए लालायित हूं।


Click it and Unblock the Notifications











