..................... Actress Julie ALLEGES miscarriage after trolling by TVK supporter says Vijay is responsible for losing my child - Hindi Filmibeat

"मेरे मिसकैरेज के जिम्मेदार विजय..." हसीना ने बताया कैसे विजय और उनके फैंस के कारण हुआ अबॉर्शन

Julie Miscarriage Thalapathy Vijay: तमिल अभिनेत्री और पूर्व नर्स जूली ने अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय तथा उनकी पार्टी TVK के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जूली का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार हुई ट्रोलिंग और अपमानजनक टिप्पणियों के कारण उन्हें इतना मानसिक तनाव हुआ कि उनका मिसकैरेज हो गया।

Julie Miscarriage Thalapathy Vijay

शादी के बाद पहला बच्चा

मीडिया से बात करते हुए जूली ने बताया कि उनकी हाल ही में शादी हुई थी और वह अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही थीं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और बदनाम करने वाले पोस्ट किए गए, जिससे उन्हें गहरा मेंटल ट्रॉमा पहुंचा।

एक्ट्रेस जूली का बयान

जूली ने कहा, "मेरे बच्चे को खोने के लिए विजय अन्ना जिम्मेदार हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं किया, लेकिन अगर वह अपने समर्थकों से ऐसी हरकतें रोकने के लिए कहते, तो शायद मुझे यह दर्द नहीं झेलना पड़ता।"

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए, बल्कि वह सिर्फ अपने और अपने पति के खिलाफ हो रहे ऑनलाइन उत्पीड़न को रोकना चाहती हैं। जूली का आरोप है कि TVK के खिलाफ बोलने वाली महिलाओं की छवि को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है।

मार्च में दर्ज कराई थी शिकायत

जूली ने बताया कि उन्होंने मार्च में चेन्नई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और आठ लोगों के नाम भी दिए थे। बाद में उन्हें नोटिस मिला कि यह मामला आपराधिक नहीं बल्कि सिविल मानहानि का है। जूली का दावा है कि उन्हें इस नोटिस की जानकारी भी समय पर नहीं दी गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ 15 लाख रुपये के कथित किडनी घोटाले की अफवाहें फैलानी शुरू कर दी गईं। जूली के अनुसार, यह उनकी छवि खराब करने के लिए सुनियोजित अभियान था। फिलहाल विजय या उनकी पार्टी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read more about: thalapathy vijay bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X