जैकलीन फर्नांडीज की दरियादिली, स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की ये मंहगी कार
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर मशहूर है कि लोग बाहर से आते हैं और छा जाते हैं। ऐसे ही सितारों में से एक हैं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जो कि इस समय चर्चा में चल रही हैं। जैकलीन को लेकर मशहूर है कि वो शानदार कलाकार होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान भी हैं। इसके अलावा वो अपनी दरियादिली को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस समय जो खबर उनको लेकर सामने आ रही है वो निश्चित ही शानदार है क्योंकि उन्होने अपने एक स्टाफ मेंबर को एक कार गिफ्ट की है।
जी हैं.. ऐसा काफी कम देखा जाता है कि किसी सितारे के द्वारा अपने स्टाफ को इतना मंहगा तोहफा दिया जाए। इस बात की भनक जैसे ही फैंस को हुई उनकी काफी तारीफ हो रही है और लोगों का कहना है कि वो काफी अच्छी इंसान है। इस काम का वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है और फैंस इसको साझा कर रहे हैं। इस वीडियो में आपको जैकलीन फर्नांडीज नजर आ रहीं हैं जो अपे स्टाफ मेंबर को कार की चाबी दे रही हैं।
अनुराग कश्यप से विवादों के बीच पायल घोष ने थामा इस पार्टी का हाथ, मिला ये ओहदा


Click it and Unblock the Notifications