..................... Actress haelyn shastri cried video share screen with Akshay Kumar sooryavanshi। एक्ट्रेस हैलिन शास्त्री ने अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में किया काम वीडियो में रोकर बुरा हाल - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ छोटा सा रोल कर बुरी तरह रोने लगीं एक्ट्रेस, VIDEO में बोलीं इतनी बड़ी बात

सिनेमाघर में सूर्यवंशी सबसे बड़ी दिवाली रिलीज साबित हो रही है। कोरोना के बीच सावधानी रखते हुए सिनेमाघर खोलने का फैसला लिया गया। इसी के साथ सूर्यवंशी को देखने के लिए सिनेमाघर में भारी भीड़ लग गई। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ एक्ट्रेस हैलिन शास्त्री भी नजर आ रही हैं।

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ के साथ फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी है। इन सबके बीच सूर्यवंशी में एक किरदार निभाया है हैलिन शास्त्री ने भी। अलिफ लैला और विघ्नहर्ता गणेश जैसे टीवी शो का हिस्सा रह चुकीं हैलिन ने जब खुद को बड़े पर्दे पर देखा और जिस तरह कई लोगों ने सूर्यवंशी में उनके काम की तारीफ की।

Sooryavanshi

इसे देखकर हैलिन बेहद भावुक हो गईं। सूर्यवंशी में छोटी सी भूमिका में जिस तरह दर्शकों ने उन्हें पहचाना और उनके काम की तारीफ की, इसे देख हैलिन खुद को रोक नहीं पाईं। हैलिन ने फैंस और दर्शकों को शुक्रिया अदा करने के लिए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस दौरान हैलिन खुद को रोने से रोक नहीं पाईं।

मेरा रोल बहुत छोटा सा है- हैलिन शास्त्री

मेरा रोल बहुत छोटा सा है- हैलिन शास्त्री

हैलिन ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। हैलिन इस वीडियो में यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि मेरा रोल बहुत छोटा सा है। लेकिन आप लोग इतनी तारीफ कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि मैं क्यों रो रही हूं। यह शायद खुशी में है। इसके आगे हैलिन ने लिखा है कि आप मेरी पूरी कहानी इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं कि सूर्यवंशी मेरे लिए एक फिल्म नहीं है। बल्कि यह फिल्म मेरे लिए जज्बात है। हैलिन ने इसके साथ एक फैन को शुक्रिया भी किया है जिन्होंने उन्हें सूर्यवंशी देखने के समय पहचान लिया है।

एंटी टेररिज्म स्कवाड की अफसर की भूमिका

एंटी टेररिज्म स्कवाड की अफसर की भूमिका

हैलिन ने लिखा है कि इस सीन को देखकर सभी लोग हंस रहे थे। तालियां बजा रहे थे। अक्षय सर ने डायलॉगमें सुधार करते हुए मेरे सरनेम का इस्तेमाल किया है। याद दिला दें कि सूर्यवंशी में एक्ट्रेस हैलिनशास्त्री ने एंटी टेररिज्म स्कवाडकी अफसर की भूमिका निभाई है। उनके किरदार का नाम मालविका गुप्ता है। इस फिल्म में हैलिन और अक्षय कुमार एक साथ कई सीन में दिखाई दिए हैं। दूसरी तरफ सिनेमाघर में दो साल के इंतजार की रिलीज का फायदा सूर्यवंशी को मिला है।

सूर्यवंशी 66 देशों में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज

सूर्यवंशी 66 देशों में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज

मीडिया रिपोर्ट अनुसार सूर्यवंशी ने दिवाली के अगले दिन यानी कि 5 नवंबर को रिलीज होकर अपने हिस्से में पहले दिन ही 26 करोड़ तक की कमाई बटोर ली है। सूर्यवंशी भारत में 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। विश्व स्तर पर सूर्यवंशी 66 देशों में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज होने में सफल हो पाई है। इसी के साथ रोहित शेट्टी ने सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद अपनी पुलिस ड्रामा फिल्म के लिए अगली फिल्म कौन सी होगी, इसका इशारा भी फिल्म में दे दिया है। रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के बाद अब अजय देवगन के साथ फिर से सिंघम की कहानी को आगे बढ़ाते हुए नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X