एक्ट्रेस गुल पनाग ने साड़ी पहनकर लगाए पुश-अप्स, वीडियो हुआ वायरल

हाल में अभिनेत्री गुल पनाग ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह साड़ी पहनकर पुश-अप्स करती दिखाई दे रही हैं। गुल पनाग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फैंस एक्ट्रेस की एनर्जी और निष्ठा देखकर हैरान हैं और तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं। गुल पनाग अपने फिटनेस को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।

गुल पनाग हाल ही में ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में दिखाई दी थीं, जिसका सेकेंड सीज़न भी जल्द ही आने वाला है। इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से भी चर्चा में रही हैं। अपने करियर के दौरान गुल पनाग जुर्म, डोर, धूप, मनोरमा, सिकंदर, रन, हैलो, अंबरसरिया, स्ट्रेट, गेम और हैलो डार्लिंग में नजर आ चुकी हैं।

Gul Panag

कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को पीठ पर बैठाकर भी पुश अप्स लगाए थे और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। वहीं, अब साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने पुश अप्स लगाए। कई फैन्स ने कॉमेंट करके कहा है कि गुल वास्तव में उनके लिए प्रेरणा हैं। गुल पनाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कभी भी, कहीं भी.."

मिस इंडिया रहीं गुल पनाग बाइकर भी रही हैं और फॉर्म्यूला ई की प्रफेशनल रेसर रही हैं। इसके अलावा गुल पनाग के पास पायलट का लाइसेंस भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X