Bigg Boss 19 की इस कंटेस्टेंट की प्रेग्नेंसी बनी चर्चा, जाने-अंजाने सलमान खान ले आए शो में

Kunickaa Sadanand Bigg Boss 19

Kunickaa Sadanand Bigg Boss 19: सुपरस्टार सलमान खान अपने रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 19 के साथ वापसी कर चुके हैं। इसके साथ ही प्रीमियर के दौरान कंटेस्टेंट के नामों ने इस सीजन को लेकर एक्साइटमेंट डबल कर दी है। सलमान खान के शो के इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चे एक महिला कंटेस्टेंट को हो रहे हैं। ये महिला कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका सदानंद है।

कुनिका सदानंद के नाम के चर्चे उनके पर्सनल लाइफ के कारण हो रहे हैं। ये एक्ट्रेस सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई ये एक्ट्रेस शादीशुदा शख्स पर दिल हार बैठी थी। इस बारे में कुनिका खुद अपने पुराने इंटरव्यूज में बात कर चुकी हैं। इसके साथ ही ये देखना दिलचस्प रहेगा की शो में कुनिका का कैसा असली चेहरा सामने आता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनकी पहली शादी अभय कोठारी के साथ में हुई थी। तब उनकी उम्र 16 साल की थी और 17 साल की उम्र में उनका बेटा हो गया था। कुनिका सदानंद ने अपनी 12वीं भी ससुराल में ही पूरी की थी। हालांकि एक्ट्रेस की पहली शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई और उन्होंने दूसरी शादी 35 साल की उम्र में विनय लाल के साथ में की थी। एक्ट्रेस की दूसरी शादी अमेरिका में हुई और दूसरी शादी से एक बेटा भी हुआ।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुनिका सदानंद अपनी दूसरी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में किया। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले वह शादी नहीं करना चाहती थी और नीना गुप्ता बनना चाहती थी। लेकिन बाद में सब ने जब शादी के लिए फोर्स किया और वह अपने बच्चों को दोबारा खोना नहीं चाहती थी।

इसी के चलते बाद में कुनिका सदानंद ने तब्बू और नीना गुप्ता से सिंगल पेरेंटिंग को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मैं अपने दूसरे बच्चे को एक बार फिर से खोना नहीं चाहती थी और मुझे डर था कि कहीं यह रिश्ता भी टूट न जाए। मैं प्रेग्नेंट हो गई थी और नीना जी ने मुझे कहा कि लड़का अच्छा है शादी कर लो।"

कुनिका सदानंद ने आगे बताया कि "शादी में भी मेरे कोई भी घर वाले मौजूद नहीं थे। यहां तक कि मेरी सास भी नहीं आई थी। विनय के ही अमेरिका दोस्त वहां पर मौजूद थे और मैं तैयार हो रही थी और रो रही थी। विनय के ही दोस्तों ने मेरा कन्यादान किया। मेरे पिता ने भी मुझे कहा कि अगर मैं शादी नहीं करूंगी तो इस बच्चे को वह नहीं अपनाएंगे।"

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि "इसी वजह से मैंने विनय को कहा कि हम पहले एक महीने साथ में रहेंगे। अगर निभ जाती है तो शादी करेंगे वरना कह देना आपको मुझसे शादी नहीं करनी है। लेकिन हमारी शादी हो गई और 4 से 5 महीने में बच्चा भी हुआ। अब वह 25 साल का हो चुका है। लेकिन बाद में जब तालमेल नहीं बैठा तो तलाक हो गया।"

कुनिका सदानंद ने बताया कि "पहली शादी के बेटे और दूसरी शादी के बेटे में 17 साल का फर्क है। हालांकि इसके बावजूद भी दोनों के बीच में काफी अच्छा रिश्ता है। यहां तक कि मैं अभय की दूसरी पत्नी के बेटे को भी अपना बेटा ही मानती हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त था जब एक्ट्रेस का अफेयर एक्टर प्राण के बेटे के साथ में था। शादीशुदा कुमार सानू के साथ में भी उनका 6 साल तक रिलेशन रहा।

More from Filmibeat

Read more about: kunickaa sadanand bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X