गिरफ्तार एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के अकाउंट में लाखों जमा, एक पॅार्न फिल्म के लिए 20 हजार, पुलिस का शक!
एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पर एडल्ट फिल्म बनाने का आरोप लगा है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वेब सीरीज गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट करने के आरोप में 6 फरवरी को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्राॅपटी सेल ने अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने गहना को 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
गहना पर ये आरोप लगाया गया है कि पोर्न वीडियो की शूटिंग करके उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। पुलिस को ये भी शक है कि गहना के अकाउंट में जमा 36 लाख भी पोर्न वेसबाइट के जरिए ही आए हैं। साथ ही वह अपने साथ काम करने वाले कलाकारों को भी शूटिंग के लिए पैसे दिया करती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहना संघर्ष कर रहे कलाकारों को पैसे की लालच देकर उनसे पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। वह हर कलाकार को शूटिंग के बदले 20 हजार रुपए देती थीं।


Click it and Unblock the Notifications











