देखे वीडियो: एक्ट्रेस गीतिका ने डायरेक्टर सुभाष को कैसे मारा चांटा, बॉलीवुड के सेक्स स्कैंडल
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सुभाष कपूर पर 14 अप्रैल को एक उभरती अदाकारा गीतिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। गीतिका ने एक वीडियो पेश किया था जिसमें गीतिका, सुभाष कपूर और सुभाष कपूर की पत्नी मौजूद हैं और सुभाष गीतिका से माफी मांग रहे हैं। गीतिका द्वारा लगाए गये आरोपो को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने कल 23 जून को सुभाष कपूर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि सुभाष कपूर की गिरफ्तारी के कुछ ही समय बात सुभाष को बेल मिल गयी। जब मीडिया ने सुभाष कपूर को फोन करके इस बारे में जानना चाहा तो सुभाष कपूर ने सीधे-सीधे मना कर दिया कि उन्हें गिरफ्तार किया ही नहीं गया है। वो तो अपने ऑफिस में हैं।
कास्टिंग काउच- एक अभद्र प्रस्ताव या एक प्रकार का शोषण। अक्सर अपनी आंखों में स्टार बनने और बॉलीवुड में नाम कमाने का सपना लिए एक्ट्रेसेस को इसका शिकार होना पड़ता है जहां कोई निर्माता, निर्देशक या एक्टर उनके सपनों को हकीकत में बदलने का लालच देकर बदले में उनसे अपना बिस्तर गर्म करवाने की चाहत रखता है। सुभाष घई और रीना गोलन या प्रीति जैन और मधुर भंडारकर या फिर पायल रोहतगी और दिबाकर बनर्जी... बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का चलन आज से नहीं बल्कि सदियों से चला आ रहा है। इसी क्रम में एक ताजा नाम फिल्म डायरेक्टर सुभाष कपूर का आया है जिनपर जर्नलिस्ट से ऐक्ट्रेस बनीं गीतिका त्यागी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
इस पूरे मामले में सबसे सनसनी फैलाने वाली बात ये है कि गीतिका ने सुभाष को एक्सपोज करने के लिये इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को 'सुभाष कपूर ट्रू फेस' का नाम दिया गया है और इसमें वह यौन शोषण की बात को स्वीकारते सुभाष को थप्पड़ मारती नजर आती हैं। गीतिका फिल्म 'वन बाई टू और 'वॉट द फिश' में नजर आ चुकी हैं, जबकि सुभाष कपूर ने 'जॉली एलएलबी' और 'फंस गए रे ओबामा' जैसी कॉमिडी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। कपूर की पत्नी डिंपल खरबंदा और गीतिका के निर्देशक बॉयफ्रेंड अतुल सभरवाल भी 31 मिनट लंबे वीडियो में दिखाई पड़े हैं। कपूर वीडियो में पछताते हुए दिखाई पड़े हैं। विडियो में गीतिका यह कहती नजर आ रही हैं, 'तुमने मेरा हाथ पकड़ कर मुझे इस तरफ खींचा।'
वहीं, सुभाष कहते हैं, 'जब मैं तुम्हारे घर आया तो मैंने तुमसे स्पष्ट रूप से माफी मांगी। जो कुछ हुआ, उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं और इसके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार हूं।' वहीं सुभाष की पत्नी कह रही हैं कि इससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई और उनकी प्राथमिकता उनके बेटे को बचाना है, जिसे उसके पिता के कर्मों के कारण कलंक सहना पड़ेगा।
वहीं दो साल पहले एक पार्टी में अभिनेत्री और सुभाष कपूर को मिलवाने वाले अभिनेत्री के दोस्त और फिल्म लेखक दानिश रजा ने अभिनेत्री की मंशा पर सवाल उठाए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे बयान के मुताबिक दानिश ने कहा कि अभिनेत्री ने पहले उससे कुछ औऱ कहा था। अब कुछ और कह रही है। तो आईए स्लाइड में देखते हैं कास्टिंग काउच या फिर यौन उत्पीड़न के उन मामलों को जिसने समय-समय पर बॉलीवुड को कलंकित किया है। इससे पहले उस वीडियो को देख लेते हैं जिसमें गीतिका डायरेक्टर सुभाष कपूर को चांटा मार रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











