जॉली LLB के डायरेक्टर सुभाष कपूर ने की गंदी बात, एक्ट्रेस से की छेड़छाड़

subhas kapoor
मुंबई। बॉलिवुड में यौन शोषण के मामले कोई नयी बात नहीं है। नया मामला जॉली LLB के डायरेक्टर सुभाष कपूर से जुड़ा है। बॉलिवुड की एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने सुभाष कपूर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

गीतिका ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक विडियो अपलोड किया है। जिसमें 'जॉली LLB' फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर को उनकी पत्नी और 'औरंगजेब' के डायरेक्टर अतुल सबरवाल को दिखाया गया है। ट्वीटर पर अपलोड किए गए इस विडियो में डायरेक्टर सुभाष कपूर गीतिका के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट पर चर्चा कर रहे है। विडियो में सुभाष कपूर कहते हैं हम दोनों के बीच जो हुआ उससे काफी शर्म आती है। अब दोनों को इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

विडियो में कपूर कहते हैं कि मुझे क्या करना है पता नहीं। दोनों के बीच हुई गहमागहम बहस के बीच गीतिका ने ये वीडियो बनाया है। इसी विडियो में सुभाष कपूर की पत्नी कहती नजर आ रही है कि इस घटना के बाद वो बर्बाद हो गईं। अब उनके बेटे को पिता के कलंक का सामना करना होगा। पिता अपने बेटे की रक्षा करते हैं लेकिन पिता ने जो किया उसको बच्चे को भुगतना होगा। गीतिका ने ये वीडिया मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे अपलोड किया गया। गौरतलब है कि गीतिका ने बॉलिवुड में कुछ खास काम नहीं किया है, लेकिन 'आत्मा', 'व्हाट दि फिश' और हाल ही में 'वन वाई टू' में काम कर वो अपनी एक्टिग का लोहा मनवा चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X