'उसने मेरी पैंट के अंदर हाथ डाला और...' स्कूल यूनीफॉर्म में मॉलेस्ट हुई ये हसीना, बुरी तरह तड़पी

Gautami Kapoor

Gautami Kapoor Molestation: टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने हाल ही में अपनी लाइफ के एक बेहद बुरे एक्सपीरियंस से पर्चा हटाया है। गौतमी कपूर ने बताया कि कैसे वो कई साल पहले मॉलेस्टेशन का शिकार हुई थी। Hautterfly के साथ बातचीत में गौतमी कपूर से पूछा गया कि मुंबई शहर के तौर पर कितना सुरक्षित है।

बस में करती थी ट्रैवल

एक्ट्रेस ने बताया कि उनका मानना है कि मुंबई काफी सुरक्षित है और इस शहर ने उन्हें सब कुछ दिया है। गौतमी ने यह भी बताया कि अपने कॉलेज के दिनों में वह बस से सफर करती थीं। दरअसल, वह पांच साल की उम्र से ही बस से ट्रैवल कर रही थीं, क्योंकि उनके परिवार के पास कोई गाड़ी नहीं था।

पैंट के अंदर हाथ डाल दिया

इंटरव्यू के दौरान गौतमी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी कोई अप्रिय घटना का सामना किया है, तो उन्होंने बताया, 'यह तब हुआ जब मैं छठी क्लास में थी। एक आदमी ने पीछे से मेरी पैंट के अंदर हाथ डाल दिया था। मैं बहुत छोटी थी, इसलिए मुझे समझने में कुछ समय लगा कि क्या हो रहा है। मैं बहुत डर गई थी और तुरंत बस से उतर गई। पूरी सिचुएशन को समझने में मुझे 15-20 मिनट लगे। मैं यही सोचती रही कि क्या वह आदमी मेरा पीछा कर रहा है।'

मां ने समझाया

गौतमी ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में थी। उन्होंने कहा, 'जब मैं घर पहुंची तो अपनी मां को इस बारे में बताने से बहुत डर रही थी। मुझे लगा कि वह मुझे डांटेंगी। जब मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि क्या तुम पागल हो? तुम्हें मुड़कर उसे थप्पड़ मारना चाहिए था या उसका कॉलर पकड़ लेना चाहिए था। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर कोई ऐसा कुछ करे, तो उसका हाथ कसकर पकड़ लो, जोर से चिल्लाओ और कभी घबराओ मत। अगर तुम्हें डर लगे, तो अपने पास पेपर स्प्रे रखो और उसे उनके चेहरे पर छिड़क दो या फिर अपना जूता उतारकर मारो। तुम्हें कुछ नहीं होगा। बिल्कुल भी नहीं डरना चाहिए।'

गौतमी कपूर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो गौतमी कपूर पिछली बार 'ग्यारह ग्यारह' सीरीज में नजर आई थीं, जो कोरियाई ड्रामा 'सिग्नल' का एक अडैप्टेशन है। इस थ्रिलर सीरीज में कृतिका कामरा, राघव जुयाल, धैर्य करवा और आकाश दीक्षित भी लीड किरदारों में दिखे। सीरीज को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले। 'ग्यारह ग्यारह' सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: gautami kapoor television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X