MeToo मूवमेंट: स्त्री की एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर लगाए गंभीर आरोप, शेयर की भयावह घटना की Pics
इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट जोरों पर है, इस कैंपेन के चलते कई सेलेब्रिटीज की कलई खुल रही है। हाल ही में एक और एक्ट्रेस आपने साथ हुई भयावह घटना को लेकर आगे आई हैं। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि स्त्री में भूत का किरदारन निभाने वाली फ्लोरा सैनी हैं। फ्लोरा सैनी ने ए जाने-माने प्रोड्यूसर पर ऐसे इल्जाम लगाए हैं कि आप चौंक जाएंगे। यही नहीं उन्होंने अपने साथ हुई ज्यादतियों के सबूत के तौर पर अपने ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वे बुरी तरह चोटिल नजर आ रही हैं।
[संजय दत्त की पानीपत में 80s की सुपरस्टार एक्ट्रेस की एंट्री, नाम जानकर होश उड़ जाएंगे]
फ्लोरा सैनी ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में अपनी दो पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड और प्रोड्यूसर गौरांग दोषी ने उनके साथ क्या किया। उन्होंने बताया गौरांग दोषी ने उनके साथ न केवल हिंसा की बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने लिखा- 'ये मैं हूं.. 2007 वैलेंटाइन डे पर मुझे इस नामी गौरांग दोषी ने बुरी तरह से मारा था, जिसे तब मैं प्यार करती थी और डेट कर रही थी। एक फ्रैक्चर किए गए जबड़े के साथ मैं जीवन भर के लिए डर लेकर बाहर निकल आई। मैं उस वक्त बोलना चाहती थी लेकिन वो बहुत पावरफुल था।'

उन्होंने बताया कि इसके बाद भी गौरांग ने धमकी दी कि वो मेरा करियर हर तरह से खत्म कर देगा और हुआ भी ऐसा ही। बता दें कि गौरांग दोषी मल्टीस्टारर 'दीवार', 'आंखे' और 'सैंडस्टॉर्म' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। वहीं ये वाकई काबिले तारीफ है कि एक्ट्रेसेस सालों बात अब हिम्मत जुटा पा रही हैं और इस हिलाकर रख देने वाले कैंपेन का हिस्सा बन रही हैं। वहीं एक के बाद एक बाहर आ रहे शॉकिंग नामों के बाद लगता है कि अभी कईयों की कलई खुलनी बाकी है।
बहरहाल, यहां हम आपको बता रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री के कास्टिंग कॉउच से जुड़ी बातें, जिसने किसी का करियर किया खत्म तो किसी को दी बदनामी की दाग:


Click it and Unblock the Notifications












