जाने अभिनेत्रियों के फिटनेस का राज!

By Super

Shilpa Shetty
क्या आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों की फिटनेस का राज जानते हैं? आखिर उम्रदराज अभिनेत्रियां भी फिट कैसे नजर आती हैं? दरअसल इन सवालों का एक ही जबाव है-योग।

कई योग विशेषज्ञ अभिनेत्रियों को योग का प्रशिक्षण देते हैं। इसे 'पॉवर योग' भी कहा जाता है। कैटरीना कैफ, कंगना राणावत और समीरा रेड्डी जैसी अभिनेत्रियों को योग से जोड़ने वाली विशेषज्ञ लीना मोर्गे का कहना है कि अभिनेत्रियों को पॉवर योग से काफी शांति मिलती है।

मोर्गे ने कहा, "अधिकतर बड़ी हस्तियां पॉवर योग करती हैं। दरअसल इससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ के साथ मानसिक शांति भी मिलती है।" उन्होंने कहा कि पॉवर योग में योग के साथ-साथ अन्य शारीरिक व्यायामों को भी शामिल किया जाता है, जिन्हें करने से काफी फायदा होता है।

पॉवर योग के बारे में अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है, "योग ने मेरी जिंदगी ही बदल दी है। मैं प्रतिदिन सुबह योग करती हूं, जिससे दिन भर खुद को स्वस्थ महसूस करती हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X