..................... Actress Farida Jalal remembers Rajesh Khanna on his 5th death anniversary - Hindi Filmibeat

'दोबारा राजेश खन्ना की हीरोइन न बनने का अफ़सोस है'

5 साल पहले बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने इस दुनिया को कहा था अलविदा.

By Bbc Hindi
राजेश खन्ना
AFP
राजेश खन्ना

18 जुलाई 2012 को बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने इस दुनिया को अलविदा कहा था.

फ़िल्म आराधना रोमांस का एक नया रंग साथ लाई थी. इस फ़िल्म को कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया.

एक तरफ जहाँ राजेश खन्ना प्यार और रोमांस की नई परिभाषा बने तो दूसरी तरफ इस फ़िल्म की हीरोइन नंबर दो फरीदा ज़लाल उर्फ़ रेनू को भी कोई नहीं भूल सकता.

फरीदा जलाल उसी टैलेंट हंट से निकली थी जहाँ से राजेश खन्ना निकले थे.

फरीदा के ज़हन में आज भी आराधना फ़िल्म की यादें ताज़ा है. वो कहती हैं की "राजेश खन्ना सही मायने में जेंटल मैन थे, आराधना की शूटिंग के वक़्त उनसे ज़्यादा जान पहचान नहीं थी, राजेश बहुत शर्मीले थे.

रोमांस के सुपरस्टार राजेश खन्ना

जब राजेश खन्ना को रीगल से उलटे पांव भागना पड़ा

राजेश खन्ना
AFP
राजेश खन्ना

मेरी जगह अपनी दोस्त को रखना चाहते थे राजेश खन्ना

आराधना फ़िल्म एक हवा के झोंके की तरह आई और फिज़ा में छा गई लेकिन फरीदा को दोबारा राजेश खन्ना के साथ काम करने का मौका नहीं मिला.

इस बात का अफ़सोस फरीदा को आज भी है. उनका कहना है कि "आराधना फिल्म हिट रही, सभी ने हमारी जोड़ी को पसंद किया पर कोई भी फिल्म निर्माता दोबारा कभी मेरे पास उनकी हीरोइन का रोल लेकर नहीं आया ."

फरीदा को बाद में पता चला की आराधना में राजेश खन्ना पहले रेनू के रोल के लिए फरीदा की जगह अपनी दोस्त अंजू महेन्द्रू को लेना चाहते थे.

फरीदा जलाल उस वक्त को याद करते हुए बताती हैं कि, सेट पर राजेश खन्ना ज़्यादा बातें नहीं करते थे ,लेकिन जब फिल्म आराधना को अवार्ड मिलने शुरू हुए तब उन दोनों की दोस्ती हुई .

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X