इस 'साहो' एक्ट्रेस ने की सगाई की घोषणा- सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

ये जवानी है दिवानी और साहो जैसी नामचीन फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एलविन शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के एक डेंटल सर्जन और बिजनेसमैन से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। एवलिन और तुषान लगभग एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया।

तुषान ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में एवलिन को प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू के दौरान एवलिन ने शेयर किया कि तुषान ने उन्हें सिडनी के मशहूर हॉर्बर ब्रिज पर प्रपोज किया था। इतना ही नहीं, बल्कि तुषान ने एक गिटारिस्ट का इंतजाम भी किया था, जो उन दोनों ने फेवरिट गानों की धुन दे रहा था, जब तुषान ने घुटनों के बल बैठकर एवलिन को अपना लिखा हुआ एक स्पेशल नोट सुनाया।

Evelyn Sharma

हम्मम.. है ना एकदम फिल्मी। एवलिन ने बताया- हम पिछले साल एक ब्लाइंड डेट में मिले थे, जिसे हमारे एक अच्छे दोस्त ने सेट किया था। तुषान बहुत ही रोमांटिक है और वह मुझसे भी ज्यादा फिल्मी है।

शादी की बात पर एवलिन ने कहा कि, शादी की डेट तय होते ही हम मिलकर उसकी घोषणा करेंगे। फिलहाल हम एक दूसरे के साथ कुछ वक्त गुजारना चाहते हैं। वहीं, आस्ट्रेलिया शिफ्ट होने की बात पर एवलिन ने कहा कि- मैं ऑस्ट्रेलिया में रहना पसंद करूंगी। सिडनी मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। लेकिन भारत से मेरा नाता हमेशा बना रहेगा। बता दें, एवलिन शर्मा नौंटकी साला, ये जवानी है दिवानी और साहो जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X