अजय और अक्षय के साथ काम करने के बाद ये हॉट एक्ट्रेस फिल्म पलटन में आएगी नजर
बॉलीवुड में अपनी हॉटनेस के कारण मशहूर अभिनेत्री ईशा गुप्ता का करियर धीरे धीरे ही सही पर आगे बढ़ रहा है। ईशा गुप्ता ने वैसे अभी कुछ फिल्में ही की है पर अब वो एक बड़ी फिल्म करने जा रही है। आपको बता दें कि ईशा गुप्ता ने अजय देवगन के साथ भी फिल्म की है लेकिन इस बार उनके हाथ बहुत फिल्म लगी है।
इस फिल्म में वो स्टार अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का नाम है पलटन जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग इन दिनो चंढीगढ़ में चल रही है और ईशा गुप्ता अपनी टीम को कल से ज्वाइन भी करने वाली है।

फिल्म को निर्देशित कर रहे है मशहूर निर्देशक जेपी दत्ता और फिल्म पलटन भारत और चीन के बीच हुए युद्ध पर बनाई जा रही है जो कि ये देशभक्ति से लबरेज फिल्म होगी। निर्देशक जेपी दत्ता इस फिल्म के जरिए देश के जवानों को एक सलाम देना चाहते है। हाल ही में एक इंटरव्युव में पता चला है कि जेपी दत्ता देशभक्ति की फिल्में बनाना पसंद करते हैा और ऐसी फिल्में बनाकर काफी गौरवान्वित महसूस करते है।
इस बात का खुलासा करते हुए ईशा ने बताया की फिल्म पलटन में उनका रोल काफी अहम होगा और वो अर्जुन रामपाल की बीवी के तौर पर दिखाई देने वाली है। फिल्म में काफी बड़ी स्टारकास्ट होगी जिनमें लव सिन्हा, हर्षवर्धन राणे, सिद्धांत कपूर और गुरमीत चौधरी जैसे एक्टर्स काम करते हुए दिखाई देगे।
ये पहली बार नहीं है कि ईशा गुप्ता कोई बड़ी फिल्म कर रही है। वो सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म रुस्तम में एक काफी अहम किरदार निभाती हुई नजर आई थी। हालांकि इस फिल्म में उनका कैरेक्टर निगेटिव था पर लोगो ने उनके अभिनय की काफी तारीफ की थी।
इसके अलावा ईशा गुप्ता फिल्म बादशाहो में अजय देवगन के साथ भी नजर आई थी। और अब वो लीज रोल में अर्जुन के साथ फिल्म पलटन में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली है।
फिल्म में जेपी दत्ता शरहद पर रह रहे सिपाहियों और घर पर रहे उनके परिजनों के बीच क्या रिश्ता और क्या भावनाएं होती है इन बातों को पर्दे पर उतारने की कोशिश करेगे। फिल्म पलटन इसी साल रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
