ईरान से भागकर 8 साल की उम्र में रिफ्यूजी बनकर रही थीं ये एक्ट्रेस, एक आलू-अंडे के लिए घंटो लगाती थी लाइन

Elnaz Norouzi Life Story: कई चीजें जो आज आपको शानदार लगती हैं वो हमेशा से ऐसी नहीं होती हैं। उसी तरह से आपका जीवन आज भले ही शानदार हो लेकिन हो सकता है कि एक वक्त आप आम सी चीजों के तरसते हों।

Elnaz Norouzi

ऐसी ही एक कहानी है मशहूर अदाकारा की जिसका बचपन ऐसा था कि एक अंडे और एक आलू के लिए काफी देर तक लाइन लगानी पड़ी थी। जी हां, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आज ये हसीना किसी पहचान की मोहताज नहीं है और उनके लुक्स को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी की जो कि इंडियन नहीं हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है।

ईरान से आईं, बेसमेंट में रहते थे माता पिता

इंस्टाग्राम पर जिनके मिलियन्स फॉलोवर्स है वो एल्नाज केवल 8 साल की थीं वो ईरान से भागकर जर्मनी चली गईं थीं और गरीबी का आलम ऐसा था कि महज 14 साल की उम्र ही काम करना शुरु कर दिया था। भूखे मरता उनका परिवार काफी गरीब था और माता पिता एक बेसमेंट में रहते थे।

बता दें कि एल्नाज जब तेहरान से जर्मनी गईं थीं तो उनको रिफ्यूजी कैंप में रखा गया था। 8 साल की उम्र में एल्नाज से वो सब देखा था जो कि काफी हैरान करने वाला था। राजनीतिक समस्याएं के चलते ईरान छोड़कर उनको जर्मनी जाना पड़ा था और यही कारण है कि उनको रिफ्यूजी कैंप में रखा गया था।

शानदार फिल्मों और सीरीज में किया काम

एल्नाज नौरोजी अब एक जाना पहचाना नाम हैं और बला की खूबसूरत हैं। वो 'सेक्रेड गेम्स', 'तेहरान' और 'मस्ती 4' जैसी फिल्मों नजर आ चुकी हैं और उनको काफी पसंद किया गया था। अगर आज आप उनका रहन सहन और लुक्स देखेंगे तो आपको लगेगा कि वो काफी अमीर परिवार से भारत आई हैं लेकिन उनकी असलियत इससे बिल्कुल अलग थी।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X