..................... Actress Divya Khosla Kumar mother passed away, actress shared an emotional note - Hindi Filmibeat

अभिनेत्री दिव्या खोसला की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल नोट

Divya Khosla Kumar

Divya Khosla Kumar mother passed away:डायरेक्टर भूषण कुमार की पत्नी और बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की मां का निधन हो गया है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जारिए फैंस को दी है।

दिव्या कुमार का सोशल मीडिया नोट-

दिव्या ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी मां अनिता खोसला के साथ बिताए यादगार पलों को याद करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'मम्मा... मैंने मां को कुछ देर पहले ही खो दिया और मेरे दिल में एक शून्यता रह गई। मैं आपसे मिले आशीर्वाद और नैतिक मूल्यों को हमेशा अपने साथ रखती हूं। मेरी सबसे खूबसूरत आत्मा... बहुत गर्वित हूं कि आपने मुझे पैदा किया। आई लव यू मम्मा। ओम शांति।'

सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में दिव्या अपने बेटे के साथ नानी के बीच रहे एक प्यारे बॉन्ड की झलक भी दिखाई है। जाहिर है कि इस वक्त दिव्या कुमार खोसला काफी दुखी हैं और इस दुख की घड़ी में सोशल मीडिया के जारिए से फैंस और सेलेब्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दिव्या कुमार का वर्कफ्रंट-

काम को लेकर बात करें तो बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म यारियां 2 की घोषणा की थी। ये इस साल 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से दिव्या खोसला सात साल बाद डायरेक्टर के तौर पर कमबैक कर रही हैं। उनकी लास्ट डायरेक्ट की गई फिल्म 'सनम रे' थी।

'यारियां 2' की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में मीज़ान जाफरी, वरीना हुसैन, अनसवारा राजन, पर्ल वी पुरी और प्रिया प्रकाश वारियर भी हैं। जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म के मेकर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या कुमार खोसला और आयुष मल्होत्रा ​​हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X