दिशा पटानी ने पोस्ट की खूबसूरत तस्वीर लेकिन इस वजह से हों गईं बुरी तरह ट्रोल
एक्ट्रेस दिशा पटानी की जब भी कोई तस्वीर सामने आती है वो काफी ज्यादा वायरल होती है। दिशा पटानी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। कभी कभी वो काफी ट्रोल भी कर दी जाती हैं। कुछ ऐसा ही इस बार हुआ है..दिशा पटानी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल कर दिया गया है। दरअसल दिशा पटानी ने एक तस्वीर साझा की थी और इस तस्वीर में वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
उन्होने एक क्लोज सेल्फी ली है जिसकी तारीफ भी हो रही है लेकिन कुछ यूजर्स ने उनके मेकअप पर उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया। यूजर्स ने उनके लिपस्टिक पर निशाना लगाया.. एक यूजर का कहना है कि इससे अच्छी तो मेरी गर्लफ्रेंड लगती है।

इसके अलावा एक ने लिखा है कि ज्यादा मेकअप करने चेहरा बिगाड़ लिया। तो वहीं एक ट्रोलर ने लिखा कि.. इतना मेकअप कर लिया फिर भी मजा नहीं आया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दिशा पटानी फिल्म भारत में एक छोटे से रोल में नजर आईँ थीं। सलमान खान के साथ उनका गाना स्लो मोशन काफी बड़ा हिट हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications