आर्य समाज रीति-रिवाज से होगी दिया-साहिल की शादी
वो दिन आ ही गया, जिसका दीया मिर्जा को बेसब्री से इंतजार था। फिल्ममेकर साहिल संघा की अद्धांगिनी बनकर दीया आज मायके से विदा हो जाएंगी। ढोल, ताशे, शहनाई के बीच दीया और साहिल आज दिल्ली स्थित बंगले पर शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे। दीया ने बाॅलीवुड के कई नामी गिरामी सितारों को शादी में आमंत्रित किया है। दीया के सूत्रों की मानें तो दीया की इस शादी में परिवार के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। दीया और साहिल आर्य समाज में विश्वास रखते हैं और उनकी शादी इसी के रीति-रिवाजों के अनुसार होगी।

दीया मिर्जा अपनी शादी को लेकर बहुत खुश है। मेंहदी की रस्म में दीया ने सोने के तारों से बनी ड्रेस पहनी। रस्म के दौरान दीया बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। मेहंदी मे उन्होंने डिजाइनर रितु कुमार का मैरीगोल्ड येलो सलवार कमीज़ पहना। पीले और सुनहरे रंग का अनारकली सूट पहना था, चंदेरी फैब्रिक से तैयार इस ड्रेस में कुर्ती मल्टी-पैनल थी। रितु ने बताया-कुर्ते में आगरा के 15वीं सदी में प्रचलित विंटेज कट्स हैं। गोल्ड मैटेलिक तार का प्रयोग सिल्वर काम के लिए किया है। डोरी भी सोने के धागों से बनाई है।
गुरूवार रात मेहंदी की रस्म हुई। रस्म के बाद खींची तस्वीर उन्होंने ट्वीट की।


Click it and Unblock the Notifications











