..................... Actress Deepshikha restrain husband Kaishav from entering her house - Hindi Filmibeat

इस एक्ट्रेस ने अपने पति को सिखाया सबक..निकाला घर से बाहर

[बॉलीवुड न्यूज] एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अपने पति केशव अरोड़ा को घर से बाहर निकाल किया है। जी हां, काफी समय से इनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ रहे थे। लेकिन जब दीपशिखा को लगा कि अब हद पार हो रही है तो उन्होंने कुछ ऐसा कदम उठाया है।

दीपशिखा नागपाल और इनके पति केशव को कई पार्टियों और इवेंट्स में साथ साथ देखा गया है। वहां इन्हें देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाता कि इनके रिलेशन में इतना उतार-चढ़ाव है।

बहरहाल, खबरों की मानें तो दीपशिखा ने पुलिस में कंप्लेंट कर दी हैं कि उनके पति केशव को उनके घर से दूर रखा जाए। इतना ही नहीं, बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं दीपशिखा ने अपने पति के खिलाफ non- cognizable offence भी दायर कर दिया है।

एक करीबी सूत्र के मुताबिक, काफी समय से इन दोनों के बीच लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। लेकिन यह मामला खत्म होने की बजाए बढ़ता ही गया। लिहाजा, दीपशिखा को यह कदम उठाना पड़ा।

बता दें, दीपशिखा नागपाल और केशव अरोड़ा साल 2012 में शादी के बंधन बंधे थे। यह दीपशिखा की दूसरी शादी है।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X