सुपरहीरो मूवी एवेंजर्स में काम करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण- रख दी ये बड़ी शर्त!
Recommended Video

हाल ही में हॉलीवुड की धमाकेदार सुपरहीरोज मूवी एवेंजर्स ने भारत के सिनेमाघरों में एंट्री मारी है। बॉलीवुड फैंस को ये सुनकर थोड़ी खुशी मिलेगी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एवेंजर्स का हिस्सा बनने के लिए इच्छा जताई है। गुरुवार को लंदन में मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी वैक्स स्टेच्यू का अनावरण करते समय दीपिका ने कहा कि वो ऐसी सुपरहीरो वाली मूवी में रोल निभाना बेहद पसंद करेंगी और बहुत ये दिलचस्प होगा।
इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि मैं भारतीय मूल की हूं, इसलिए चाहे वह मार्वेल हो या एवेंजर्स जैसी सुपरहीरोज वाली मूवी। इन मूवी के सभी आइकॉनिक कैरेक्टर्स को हम लम्बे समय से सिनेमा में देखते आएं हैं।

दीपिका ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि इन सुपरहीरोज में से किसी एक किरदार में कोई भारतीय चेहरा भी दिखना चाहिए। हालांकि मुझे विश्वास है कि ये अभी नहीं तो एक दिन जरुर होगा और जल्द होगा।
अगर ऐसा होता है तो ये बहुत ही दिलचस्प होगा। हालांकि अभी दीपिका ऐसी कोई सुपरहीरो की मूवी नहीं कर रही हैं, वो इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट 'छपाक' में बिजी है, जिसे राजी फेम मेघना गुलजार निर्देशित करेंगी।
ये फिल्म एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधरित हैं। वैक्स स्टेच्यू को अनावरण करते समय दीपिका का लाइव वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस मौके पर उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह दिखे जो अपनी वाइफ की स्टेच्यू को देखकर तारीफ करते हुए नहीं थक रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications