जुड़वा बच्चों की मां...फिर से हैं ये एक्ट्रेस प्रेग्नेंट..इस बार भी होंगे जुड़वा बच्चे
सेलिना जेटली फिर से प्रेग्नेंट हैं और इस बार भी वो जुड़ना बच्चों की मां बनने वाली हैं।
फिल्म ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली एक बार फिर मां बनने वाली हैं। सेलिना और उनके पति पीटर के घर एक बार फिर से जुड़वां बच्चों का आगमन होने वाला है, जिनके इस साल अक्टूबर में जन्म देने की की संभावना है।सेलिना जेटली पहले से दो 5 साल के बेटे की मां हैं।
फिलहाल सेलिना अपने दूसरे ट्राईमेस्टर में हैं। उन्होंने बताया कि पहले जब डॉक्टर ने बताया कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं दोनों बिल्कुल चौंक गए और खासकर जब ये पता चला कि फिर से वो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं तो शॉक रह गई लेकिन फिर सेलिना ने कहा कि "हमने सोचा कि शायद भगवान ने हमें चुना है कि हम दो से अधिक बच्चों के पैरेंट्स बनें"

सेलिना और पीटर दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और दोनों माता-पिता की जिम्मेदारियों व चुनौतियों से अवगत हैं। सेलिना जल्द ही एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए भारत आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











