भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी को अवैध जुआखाना चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया
अभिनेत्री भाग्यश्री ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म मैने प्यार किया में आकर धमाका कर दिया था। अब उनके पति को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि आपको चौंका देगा। उनके पति को हिमालय दासानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके ऊपर जुएं का अड्डा चलाने का आरोप है। हालांकि बाद में उनको जमानत पर छोड़ दिया गया है। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने हाल ही में फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता है से फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी।
खबर है कि इस मामले में अभी जांच चल रही है और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने छापा मारकर करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया था और उनपर अवैध तरीके से जुएं का अड्डा चलाने का आरोप है।

उनकी पत्नी और अभिनेत्री भाग्यश्री ने उस समय सिर्फ एक ही फिल्म मैने प्यार किया की थी और उसके बाद उन्होने फिल्मों को अलविदा कह दिया था।
हालांकि इस फिल्म के सुपरहिट होने का बाद उनके पास कई ऑफर गए लेकिन वो फिल्में करने के लिए तैयार नहीं हुईं थीं। राजश्री प्रोडक्शन में काम करते समय भी वो अपनी पढ़ाई पूरी कर रहीं थीँ। इस फिल्म से उनकी और सलमान खान की पहचान सबके सामने आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











