एक्ट्रेस बनिता संधू कोरोना पॉजिटिव, सरकारी अस्पताल में भर्ती होने से किया इंकार, बुलानी पड़ी पुलिस
कोलकाता में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री बनिता संधू कोरोना संक्रमित गई हैं। वो शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड से लंदन और फिर दुबई होते हुए कोलकाता पहुंचीं थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती होने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर कई घंटे तक गहमागहमी रही। 4 घंटों तक यह बहस चला।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने स्वास्थ्यकर्मियो की बात ना मानते हुए एंबुलेंस से उतर कर जाने की भी कोशिश की। जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस को बुलाया और उनको रोका। फिलहाल, दूतावास के हस्तक्षेप से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल बनिता संधू जब शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंचीं तो उनका दमदम हवाई अड्डे पर कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें चित्तरंजन अस्पताल के न्यूटाउन परिसर में भर्ती कराया गया। दोबारा जांच में फिर से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उन्हें चितरंजन नेशनल से बेलेघाटा आइडी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से साफ इंकार कर दिया।
अब वो प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं, जहां इनकी फिर से कोरोना परीक्षण के लिए नमूने एकत्र किए जाएंगे। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उनमें कोरोना का नया स्ट्रेन तो नहीं है। बता दें, यूके में कोरोना के नए स्ट्रेन का कोहराम मचा है।
बनिता संधू की बात करें तो वह ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म 'अक्टूबर' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











