अथिया शेट्टी को गले लगाकर क्रिकेटर केएल राहुल ने कहा- पागल बच्ची, धड़ल्ले से वायरल PICS
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने गुरुवार को अपना 28 वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए उन्हें कई लोगों ने बधाई दी। लेकिन इस बीच सभी को इंतजार रहा तो क्रिकेटर केएल राहुल का। जी हां, आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दोनों में से किसी ने खुलकर कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की है। अथिया के जन्मदिन पर केएल राहुल ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उससे साफ पता चलता है कि दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा है। केएल राहुल अपने इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी और खुद की एक बेहद प्यारी सी रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की और साथ ही अथिया के लिए एक खास मैसेज भी लिखा।

उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे पागल बच्ची। राहुल के इस पोस्ट पर काफी कमेंट आ रहे हैं। एक बार फिर ये जाहिर होता है कि क्रिकेट और बॅालीवुड की जोड़ी जल्द बनने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications