गजनी गर्ल असिन की बेटी की पहली तस्वीर वायरल, जन्मदिन पर अरिन पहली बार आई सामने
फिल्म अभिनेत्री असिन ने आमिर खान की फिल्म गजनी से शोहरत पाई थी और लोगों की चहीती बन गई थी। बता दें कि हाल ही में उनके पति ने कुछ ऐसा किया है जिससे वो एक बार फिर से चर्चा में आ गईं है। बता दें कि असिन के पति राहुल शर्मा ने बेटी अरिन के पहले जन्मदिन पर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। गौरतलब है कि राहुल ने एक के बाद एक दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है जो कि लगातार वायरल हो रही हैं।
बता दें कि असिन की बेटी एक साल की हो चुकी है और पहली बार उसकी तस्वीर सबके सामने आई है। इन दो फोटोज में अरिन की पहली तस्वीर जन्म के समय की है और दूसरी हाल ही की है जब वो एक साल की हो चुकी हैं।

राहुल शर्मा लिखते है कि आज उनकी बेटी एक साल की हो गई है और आज के दिन उसका स्वागत इस संसार में किया गया था। उन्होने एक साल पूरे होने पर ये भी लिखा कि वो इतनी जल्दी क्यों बड़ी हो रही है।
बता दें कि असिन और राहुल की ये बेटी पहली बार लोगों के सामने आई है क्योंकि दोनो ये चाहते है कि दूसरे स्टारकिड्स की तरह उनकी बेटी मीडिया के चकाचौंध से दूर रहे है। फिलहाल आप भी देखिए असिन की क्यूट बेटी अरिन की पहली झलक।


Click it and Unblock the Notifications











