10 साल तक नहीं खाया नॉनवेज, जोधा अकबर की 'माहम अंगा' अश्विनी कालेसकर का खुलासा, कारण कर देगा हैरान
Ashwini Kalsekar on Nonveg: कहते हैं कि प्यार में इंसान कुछ भी कर सकता है। एक दूसरे के लिए त्याग करना ही मोहब्बत है और बड़ी से बड़ी कुर्बानी देना इश्क है। ऐसी एक कहानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा की है जिसनें अपने पार्टनर के लिए 10 साल तक कुछ ऐसा किया जो कि उन्होने सोचा भी नहीं होगा।

बचपन से नॉनवेज की शौकीन इस हसीना ने शाकाहारी पति के लिए एक बड़ी कुर्बानी दी और 10 साल तक नॉनवेज को हाथ नहीं लगाया है। हम बात कर रहे हैं जोधा का अकबर की महामंगा अश्विनी कालसेकर के बारे में जिन्होने रोहित शेट्टी की गोलमाल में भी कमाल का अभिनय किया है और वसूली की मुन्नी बनकर लोगों को काफी हंसाया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अश्विनी कालसेकर की शादी मशहूर अभिनेता मुरली शर्मा से हुई है और गोलमाल 2 में मुरली शर्मा को इंस्पेक्टर दांडे के रोल में काफी पसंद किया गया था। बता दें कि अश्विनी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि मुरली शर्मा शुद्ध शाकाहारी हैं और लहसुन तक नहीं खाते हैं।
इस दौरान अभिनेत्री 'कर्ली टेल्स' से बात कर रही थीं और उन्होने खुलासा किया कि पति के कारण करीब 10 साल तक उन्होने नॉनवेज नहीं खाया जबकि बचपन से कभी भी उन्होने शाकाहारी खाना नहीं खाया। अश्विनी कालसेकर के इस खुलासे ने साबित किया कि लोग प्रेम में कुछ भी कर सकते हैं। दोनों इस फिल्म में कमाल लगे थे और अपने अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए लोगों का दिल जीतते हैं।
मराठी हैं अश्विनी कालसेकर
अश्विनी ने खुलकर बात की और बताया कि, मैं मराठी हूं और मैं नॉन-वेज खाती थी। इसके अलावा मुरली शर्मा भी वहां मौजूद थे और उन्होने बताया कि टोंडली एक सब्जी है और इसके बारे में अश्विनी को नहीं पता था। मुरली ने बताया कि वो बेबी मशरूम और कॉर्न तक नहीं खाते हैं। इन दोनों की जोड़ी कमाल की है और एक दूसरे के साथ हमेशा मस्ती करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











