एक्ट्रेस आशालता का कोरोना से निधन; महाभारत की शकुंतला और अमिताभ की मां के रूप में मशहूर
मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा आशालता वबगांवकर का 79 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। सिनेमा जगत ने इसी के साथ एक और मशहूर सितारा कोरोना से खो दिया। आशालता जी एक सीरियल की शूटिंग के दौरान संक्रमित हुई थीं।
आशालता जी, एक मराठी टीवी सीरियल के लिए सातारा में शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो आई कलुबाई नाम के इस मराठी सीरियल के 20 और लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। आशालता जी हिंदी फिल्मों का जाना माना चेहरा थीं। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके साथी कलाकार बेहद भावुक हो गए।
ट्विटर पर अनिल कपूर से लेकर शबाना आज़मी तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशालता जी हिंदी फिल्मों में कभी गोविंदा की सास बनी दिखीं तो कभी अमिताभ बच्चन की मां।


Click it and Unblock the Notifications











