मनोरंजन जगत की फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर की हुई मौत, घर में मिला शव

Aparna Nair: मनोरंजन जगत से चौकाने वाली खबर सामने आई है जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। दरअसल मनोरंजन जगत की फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर (Aparna Nair) अपने घर में कल रात मृत पाई गई हैं। अभिनेत्री के मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है, सोशल मीडिया पर इसको लेकर फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अपर्णा नायर की हुई मौत-
31 वर्षिय मशहूर एक्ट्रेस अपर्णा नायर गुरुवार की रात को करमाणा अपने घर में मृत पाई गई थी, मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है। जैसे ही पुलिस को एक्ट्रेस की मौत की खबर मिली उन्होंने केस की जांच शुरु कर दी। पुलिस अभिनेत्रियों के दोस्तों और रिश्तेदारों के बयान दे रही है।
सूत्रों की मानें तो, अभिनेत्री गुरुवार 7.30 बजे अपने घर पर मृत पाई गई थी, मौत के वक्त घर पर अभिनेत्री की मां और उनकी बहन मौजूद थी। जैसे ही घरवालों ने देखा कि अभिनेत्री की मौत हो चुकी हैं तो तुरंत ही घरवालें उनको अस्पताल ले। अभी मौत की जांच के लिए शव को अस्पताल में ही रखा गया है।
काम की बात करें तो अभिनेत्री अपर्णा नायर ने मेगाथीर्थम, मुधुगौव, अचयन्स, कोडथी समक्षम बालन वकील, कल्कि आदि जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया था। वह चंदनमाझा और आत्मसखी जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में भी दिखाई दीं। फिलहाल अभिनेत्री के मौत से फैंस और घरवालें काफी दुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
