इस एक्ट्रेस के साथ 14 साल लिव इन में रहे थे शादीशुदा राजेश खन्ना? हसीना ने कोर्ट से मांगा पत्नी होने का अधिकार
Rajesh Khanna Live In Relationship: राजेश खन्ना आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। अभिनेता के कारनामों से लोग दंग हो रहे हैं। डिंपल कपाड़िया से शादी के बाद भी उनका किसी और एक्ट्रेस के साथ अफेयर था और वो लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

इसको लेकर अब काफी चौकाने वाला खुलासा हुआ है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अनीता की जिन्होने कुछ ऐसे दावे किए हैं कि राजेश खन्ना के फैंस तक हैरान हैं। अभिनेत्री की मानें तो करीब 14 साल तक राजेश खन्ना के साथ वो लिव इन में रही हैं और अभिनेता उनके साथ काफी सहज थे।
यही नहीं, अनीता का दावा है कि घर के मंदिर के सामने राजेश खन्ना ने उनकी मांग में सिंदूर भरा था और मंगलसूत्र भी पहनाया था। हालांकि राजेश खन्ना ने किसी से भी इस रिश्ते के बारे में बताने से मना किया था। हाल ही में अनीता ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उनको राजेश खन्ना की पत्नी की मान्यता दी जाए।
पत्नी होने की मान्यता कोर्ट ने की रद्द
रिपोर्ट्स की मानें तो अनीता ने 1 अप्रैल 2026 को बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दी थी कि राजेश खन्ना के साथ उनकी पत्नी होने को मान्यता दी जाए। हालांकि इस पूरे मामले को कोर्ट ने तुरंत खारिज कर दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस अनीता भड़की हुई हैं और कानून व्यवस्था पर गुस्सा दिखा रही हैं। अनीता आडवाणी ने खुलकर बताया कि, ''लोगों ने मुझे गलत समझा, मैं पत्नी होने का हक नहीं मांग रही लेकिन बल्कि घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत 'पत्नी के बराबर' का अधिकार मांग रही हूं।'' अनीता आडवाणी ने ये भी कहा कि, ''अगर कोई जोड़ा लंबे समय तक साथ रहता है तो पति पत्नी वाला रिश्ता हो जाता है और मैं 14 साल उनके साथ रही हू्ं।'' हालांकि इस पूरे मामले में ना तो डिंपल कपाड़िया और ना ही ट्विंकल खन्ना का कोई रिएक्शन अब तक सामने आया है। देखने वाली होगी कि ये मामला कहां पर जाकर शांत होता है।
राजेश खन्ना का निधन
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हो गया था। फिल्म इंडस्ट्री में काका के नाम से मशहूर अभिनेता को लेकर किसी ना किसी तरह की अपडेट आज भी सामने आती रहती है। कहते हैं कि राजेश खन्ना अपनी असफलता के बाद काफी दुखी रहने लगे थे। इतना स्टारडम देखने के बाद डाउनफॉल वो बर्दाश्त नहीं कर पाए थे।


Click it and Unblock the Notifications
