इस एक्ट्रेस की 'सीक्रेट सगाई'..सोशल मीडिया पर ऐलान..बधाई.
बॉलीवुड के लिए 2016 लगता है शादियों का साल है। इस साल कई सेलिब्रिटी जैसे असिन, बिपाशा बसु, प्रीति जिंटा, उर्मिला मातोंडकर शादी के बंधन में बंधीं। इस लिस्ट में लगता है जल्द ही एक और एक्ट्रेस और मॉडल का नाम जुड़ने वाला है क्योंकि उन्होंने हाल में ही सगाई की और कानों कान किसी को खपर भी नहीं हुई।
जी हां ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल सोफी चौधरी ने सगाई की और इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिये साझा किया और साथ ही Can't Wait...और इंतजार नहीं कर सकती..तस्वीर में वो अपने मंगेतर के साथ नजर आ रही हैं हालांकि उनके मंगेतर की चेहरा साफ दिखाई नही दे रहा।

इधर उन्होंने ट्विटर पर सगाई की जानकारी दी उधर सोफी चौधरी को बधाई देने में उनके खास दोस्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। बिपाशा बसु ने ट्विटर पर उन्हें बधाई भी दी । बता दें कि लंदन में जन्मी और पलीं-बढीं सोफी ब्रिटिश एक्ट्रेस और सिंगर हैं। लेकिन 2005 से उन्हें इंडियन सिनेमा और टीवी पर देखा जा रहा है। आखिरी बार वे 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' (2013) में दिखाई दी थीं।
हालांकि सोफी चौधरी ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं लेकिन 'शादी नंबर 1', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'डैडी कूल' जैसी फिल्मों में वो नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा भी वो मॉडलिंग और एलबम में भी कई बार नजर आ चुकी हैं।
सोफी चौधरी अक्सर पेज थ्री पार्टीज में नजर आती रहती हैं और साथ ही फैशन शो का भी वो हिस्सा रहती हैं। दिखने में बेहद खूबसूरत सोफी चौधरी अभी 34 साल की हैं और उम्मीद है कि सगाई के बाद वो जल्द ही शादी भी कर लेंगी।
सोफी चोधरी की बॉलीवुड में दोस्तों की भी कोई कमी नहीं है। बिपाशा बसु से लेकर नेहा धुपिया, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा उनके खास दोस्तों में से एक हैं जिनके साथ वो अक्सर नजर आते रहती हैं।
सोफी चौधरी 2002 में इंडिया शिफ्ट की और एमटीवी की वीजे बनीं।सोफी चौधरी 2003 सोफी और डॉ लव करके एलबम भी लाईं जो कई महीनों तक चाटबस्टर्स पर टॉप पर रहा। इसमें रूणा लैला से लेकर सलमा आगा और नाजिया हसन के क्लासिकल गाने थे ।
इसके अलावा भी सोफी कई और अलबम लेकर आई जो सुपरहिट रही। सोफी चोधरी झलक दिखला जा में भी 2014 में आईं और इसके बाद वो बिग बॉस में भी गेस्ट के तौर पर नजर आईं। उम्मीद है कि जल्द ही वो शादी के बंधन में भी बंधेंगी और ये भी कंफर्म करेंगी कि वो किससे शादी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications


















