कोरोना के डर से फैन से दूर भागने लगी अनन्या पांडे, एक्ट्रेस का भड़का गुस्सा VIDEO
फिल्म डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया के जरिए जो अपने स्टाइल और ग्लैमर के कारण स्टार बन चुकी हैं वो हैं अनन्या पांडे। जी हां, अनन्या पांडे पर उनके डेब्यू के खबरों के साथ से ही कैमरे की नजर रही है। वहीं जब वह तीन फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं तो ऐसे में उनकी चर्चा और लोकप्रियता दोनों में इजाफा जरूर होगा।
कोरोना काल के दौरान अनलॅाक होने के साथ कई स्टार्स ने घर से बाहर निकलकर शूटिंग पर जाना शुरू किया है। तो कई ऐसे हैं जो कि सैलून के बाहर भी दिखाई दे देते हैं। ऐसे में जब कोरोना के बीच जहां दूर-दूर से देखने का नियम हो और कोई फैन आकर किसी स्टार के करीब खड़ा हो जाए तो क्या होगा? बस ऐसा ही कुछ होगा जो कि अनन्या पांडे के साथ हुआ है।

हाल ही में अनन्या पांडे जब कैमरे के लिए पोज दे रही थीं, तो एक फैन ने जबरदस्ती आकर उनके करीब खड़े होकर फोटो खिंचवाने की कोशिश की। अनन्या ये देखकर काफी चौंक गईं और फैन से दूर जाने की कोशिश की। लेकिन उनकी ये महिला फैन दूर होने का नाम नहीं ले रही थीं। ऐसे में अनन्या के स्टाफ में से कोई आया और उन्हें दूर हटाने की कोशिश की।
ये महिला फैन पहले हटी लेकिन फिर आकर अनन्या के पास खड़ी हो गईं। जब वो नहीं मानी तो ऐसे में अनन्या को ही कहना पड़ा कि वो उनसे दूर रहें। मना करने के बाद भी वह अनन्या के हाथ में अपने शो रूम का कार्ड थमा दिया। अब कैमरे के सामने अनन्या क्या करती, उन्होंने कार्ड पकड़ा और अपनी गाड़ी की तरफ चलने लगी। अनन्या का ये वीडियो विरल भयानी ने अपलोड किया है। चलिए आपको दिखाते हैं और साथ ही में अनन्या की कुछ बोल्ड तस्वीरें भी।
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications