बेटे को ब्रेस्टफीड करातीं अमृता राव की तस्वीर आयी सामने, भावुक पति ने लिखा- ये अनोखा और मैजिकल है
एक्ट्रेस अमृता राव एक बार फिर से अपने बेटे वीर के साथ एक बेहद खास तस्वीर में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को भी उनके पति आरजे अनमोल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस अमृता राव ने शादी के बाद से ही सिनेमा से थोड़ी सी दूरी बना ली। लेकिन अब जब से वह मां बनी हैं उनका सारा फोकस केवल अपने बेटे वीर पर होता है।
अमृता ने इसका जिक्र किया था कि वह जब भी वीर को देखती हैं तो उन्हें इस वक्त पर यकीन नहीं होता है। आपको बता दें कि अमृता राव और आरजे अनमोल बीते साल 1 नवंबर 2020 को माता-पिता बने थे। जब से उनकी जिंदगी में बेटा आया है तभी से दोनों ही माता-पिता अपने वीर से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी शेयर करते रहते हैं।

ऐसे में अब उनके पति आरजे अनमोल ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है जहां वह बेटे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती हुई नजर आ रही हैं। आरजे अनमोल ने इसके साथ एक पोस्ट भी लिखा है।

बेटे वीर को ब्रेस्टफीड करवा रही हैं
अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में अमृता कैमरे की तरफ पीठ करके बैठी हैं। और उनका बेटा वीर उनकी गोद में है। वह अपने बेटे वीर को ब्रेस्टफीड करा रही हैं।

अनमोल ने लिखा ये अनोखा और मैजिकल है
इस फोटो को शेयर करते हुए अनमोल ने कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है कि बेटे वीर को फीड कराती हुई अमृता को हर दिन देखना मेरे लिए सबसे खूबसूरत नजारा है। यह काफी अनोखा और मैजिकल है। और काफी पवित्र।

अनमोल ने लिखा ये कठिन ड्यूटी है
उन्होंने आगे लिखा है कि यह काफी कठिन ड्यूटी है। पूरी रात..पूरा दिन..ऐसा करते हुए उसके चेहरे पर हमेशा स्माइल होती है..मैंने मां और बच्चे के बीच का बॅान्ड अलग देखा है..तुम्हें सलाम करता हूं।

हर मां को सलाम
अमृता के लिए वह यह भी लिखते हैं कि मेरी मां को सलाम करता हूं..इस धरती पर हर मां को। मैं कहता हूं मदर्स डे का इंतजार क्यों करना।

अमृता ने बोला गौरांवित महसूस कर रही हूं
बता दें किएक इंटरव्यू में अमृता राव ने कहा था कि मैं वीर के शेड्यूल के साथ अपनी वर्क मीटिंग्स को बैलेंस कर रही हूं। अब दिन छोटे और रातें लंबी हो गई हैंमां बनना अपने बच्चे को करीब से जानने का एकमात्र तरीका है। मैं मजबूत,समझदार और गौरांवित महसूस करती हूं कि मैंने ये चुनौती स्वीकार की है।

मैं रोज वीर को देखती हूं
अमृता ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि मैं रोज वीर को देखती हूं। और सोचती हूं कि क्या ये रियल है?

2016 में हुई थी दोनों की शादी
बता दें कि 7 साल डेट करने के बाद दोनों ने 15 मई 2016 को मुंबई में शादी की। दोनों ने अपनी शादी को मीडिया से दूर रखा था।


Click it and Unblock the Notifications











