..................... Actress Alia Bhatt doesn't feel like a star,why - Hindi Filmibeat

सौतेली बहन पूजा भट्ट को फैशन आईकॉन मानती हैं आलिया भट्ट

केवल एक ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर .. से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि वह अभी स्टार नहीं बनी हैं औऱ ना ही कोई एक ही फिल्म से स्टार बन जाता है, उन्हें अभी बॉलीवुड में स्थापित होने के लिए काफी कुछ सीखना है ताकि वह लोगों के दिलों में सही रूप में बैठ सके।

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और महेश भट्ट की सुपुत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह अभी स्टार नहीं है और यहां सीख रही हैं। मैं अभी डायरेक्टरों पर डिपेंड हूं इसलिए अभी तो मुझे बहुत कुछ सीखना है।

मालूम हो कि महेश भट्ट की चौथी शादी से सबसे छोटी बेटी आलिया भट्ट इन दिनों बड़े-बड़े बैनरों औऱ डायरेक्टरों के साथ काम कर रही है। उनकी आने वाली फिल्में हैं 'हाइवे' और '2 स्टेट्स' । जहां हाईवे में वह रणदीप हु्ड्डा के अपोजिट है जिसे कि इम्तियाज अली निर्देशित कर रहे हैं तो वहीं '2 स्टेट्स' में वह बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के साथ काम कर रहे हैं।

अर्जुन की तारीफ करते हुए आलिया ने कहा कि वह एक बेहद शानदार अभिनेता है। अर्जुन अमेजिंग इंसान हैं। मैंने इस फिल्म में दक्षिण भारतीय लड़की का किरदार निभाया है और इसके लिए अर्जुन ने मेरी बहुत मदद की है।

इसके अलावा आलिया ने अपनी बड़ी लेकिन स्टेप सिस्टर पूजा भट्ट की भी तारीफ की। अभिनेत्री आलिया भट्ट बहन पूजा भट्ट को बॉलीवुड में उनके प्रवेश के दौरान की सबसे फैशनेबल अभिनेत्री पाती हैं। वह मानती हैं कि कपड़ों के मामले में उनका चुनाव बहुत बढ़िया था। पूजा ने वर्ष 1989 में फिल्म 'डैडी' से सिनेमाई करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 'दिल है के मानता नहीं' और 'सड़क' सरीखी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है।

आलिया ने यहां मेबिलिन न्यूयार्क के नए नेल पेंट्स के लांच के मौके पर कहा, "मुझे लगता है कि जिस समय पूजा अभिनेत्री बनीं, वह उस समय की सबसे फैशनेबल नायिका थीं। वह बढ़िया नेल पेंट्स लगाया करती थीं और बालों को अच्छे से बांधती थीं।"

अभिनेत्री सोनी राजदान की 20 वर्षीया बेटी आलिया ने कहा, "उन्होंने एक बार मुझे मेरे कंधे खींचकर चलने की बात सुझाई थी। इसीलिए, औसत लंबाई होते हुए भी मुझे अभी भी लगता है कि मैं छह फुट लंबी हूं। वह फैशन के मामले में बेहद बिंदास थीं।" अभिनेत्री-निर्माता पूजा के घुंघराले बालों ने सबका ध्यान खींचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X