..................... आलिया भट्ट ने की अपने निर्माण कंपनी एटर्नल सनशाइन की घोषणा, देखिए तस्वीरें Actress Alia Bhatt announces her new production house have a look pics - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट ने किया अपने प्रोडक्शन हाउस एटर्नल सनशाइन का ऐलान, देखिए- करोड़ों के ऑफिस की फोटो

कम उम्र में आलिया भट्ट ने खुद को टॅाप एक्ट्रेसेस की फेहरिस्त में शामिल कर लिया है। वह एक लोकप्रिय अभिनेत्री होने के साथ लोकप्रिय कलाकार भी हैं। आलिया बीते कुछ सालों से अपने कंधों पर पूरी फिल्म की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, साथ ही करोड़ों की कमाई भी कर रही हैं।

इस बीच आलिया भट्ट ने अपना नया कदम बतौर निर्माता आगे बढ़ाया है। आलिया भट्ट ने साल 2012 में बॅालीवुड में डेब्यू किया। अपने करियर के 9 साल के बाद अब उन्होंने अपनी निर्माण कंपनी की शुरुआत कर दी है। एक्टिंग के साथ आलिया भट्ट अपनी फिल्मों का भी निर्माण करेंगी।

Alia Bhatt

आलिया ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस एटर्नल सनशाइन की घोषणा कर दी है। बेहद कम उम्र में अब खुद के प्रोडक्शन हाउस का निर्माण कर लिया है। आलिया ने अपने निर्माण कंपनी एटर्नल सनशाइन नाम रखा है।

इसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं, जो कि ये बताती हैं कि आलिया का ये शानदार दफ्तर देखकर आपकी आखें खुली रह जायेंगी। चलिए आपको दिखाते हैं इसकी कुछ खास तस्वीरें। जो कि देखते ही पता चलता है कि आलिया का ये नया दफ्तर करोड़ों का है।

आलिया का नया प्रोडक्शन दफ्तर

आलिया का नया प्रोडक्शन दफ्तर

आलिया भट्ट के नए दफ्तर की तस्वीर विरल भयानी ने अपने इंस्टा पेज पर अपलोड की है।

आलिया ने लिखा- हम आपको कहानियां सुनाना चाहते हैं

आलिया ने लिखा- हम आपको कहानियां सुनाना चाहते हैं

इसके साथ आलिया ने अपने नए प्रोडक्शन कंपनी की घोषणा करते हुए लिखा है किऔर अब मैं खुशी के साथ घोषणा करती हूं प्रोजक्शन एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन। हम आपको कहानियां सुनाना चाहते हैं..खुशी की कहानियां,,गर्मजोशी से भरी मजेदार कहानियां..सच्ची कहानियां।

आलिया भट्ट के ऑफिस की कीमत करोड़ों

आलिया भट्ट के ऑफिस की कीमत करोड़ों

बता दें कि आलिया का ये दफ्तर करोड़ों की लागत से बनाया गया है। ये मुंबई के जुहू इलाके में है। इसे रुपिन सूचक ने डिजाइन किया है।

साल 2019 से पहले से ही आलिया की प्लानिंग

साल 2019 से पहले से ही आलिया की प्लानिंग

आलिया भट्ट ने साल 2019 में ही इस बात की जानकारी दी थी कि वह अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रही हैं।

आलीशान होटल से कम नहीं

आलीशान होटल से कम नहीं

आलिया का ये नयाऑफिस किसी आलीशान होटल से कम नहीं है। इसका इंटीरियर काफी खूबसूरत है। जाहिर सी बात है कि आलिया ने अपनी कमाई के करोड़ों इसके निर्माण में लगाए हैं।

आलिया का धमाकेदार गंगूबाई काठियावाड़ी

आलिया का धमाकेदार गंगूबाई काठियावाड़ी

गौरतलब है कि आलिया भट्ट की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी है। जिसके पहली झलक और टीजर में आलिया ने अपना कमाल दिखा दिया है। ये फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X