अनुभव सिन्हा पर भड़की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह-आपकी इंडस्ट्री में नंगा नाच ज्यादा होता है VIDEO
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। इस बीच एनसीबी ने इस केस में ड्रग्स मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ कई लोगों की गिरफ्तारी की है। इस बीच सोशल मीडिया से ये मामला जब राज्यसभा पहुंचा तो फिर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और बॅालीवुड एक दूसरे के सामने खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
रवि किशन ने बॅालीवुड में ड्रग्स का मुद्दा राज्यसभा में उठाया। अनुभव सिन्हा ने रवि किशन को जवाब देते हुए कहा था कि भोजपुरी इंंडस्ट्री में कला के नाम पर नंगा नाच होता है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार इस मसले पर एक साथ खड़े हो गए हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने करारा जवाब देकर एक वीडियो जारी किया है। अक्षरा सिंह ने ये वीडियो पोस्ट करने के साथ लिखा है कि अगर भोजपुरी में नंगा नाच होता है तो क्या बॅालीवुड में पूजा होती है?


Click it and Unblock the Notifications