..................... पैर में चोट के बावजूद अजय देवगन की को-स्टार आकांक्षा सिंह कर रहीं शूटिंग- मे डे में आएंगी नजर Actress Aakanksha Singh continue shooting of ajay devgn mayday despite of injury - Hindi Filmibeat

पैर में चोट के बावजूद अजय देवगन की को-स्टार आकांक्षा सिंह कर रहीं शूटिंग- मे डे में आएंगी नजर

अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने चार साल पहले फिल्मों में कदम रखा था और उन्होंने अब तक हिंदी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, तेलुगु फिल्में मल्ली राव और देवदास, कन्नड़ फिल्म पहलवान की है और तमिल ,तेलुगु की कई बड़ी फिल्म हैं। अब, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अजय देवगन द्वारा अभिनीत अपनी दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म मेडे के बारे में उत्साहित हैं । इस फ़िल्म में वे एक बहुत ही अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी।

एक सूत्र का कहना है कि कुछ दिनों पहले हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान आकांक्षा के पैर में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने शूटिंग जारी रखी क्योंकि वह निर्माताओं और कलाकारों तथा क्रू सदस्यों का नुकसान करना नही चाहती थीं।

Aakanksha Singh

उन्होंने वह शेड्यूल पूरा किया और रिकवर होने के लिए ब्रेक लिया। चूंकि फिल्म का मुंबई शेड्यूल एक दिन पहले ही शुरू हुआ, आकांशा ने शूटिंग शुरू कर दी, इस तथ्य के बावजूद कि वह अभी भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुई है ।

बता दें मेडे फिल्म को खुद अजय देवगन निर्देशित कर रहे हैं। आकांक्षा के अलावा फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह भी नजर आएँगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X