अक्षय कुमार के नाम पर इस एक्ट्रेस ने कर दिया इतना खतरनाक कांड, बुरी फंसी हसीना की हुई ऐसी हालत

Actress Fraud On Akshay Kumar Name: टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ये एक्ट्रेस वेब सीरीज 'शो स्टॉपर' में दिखाई देने वाली थी। सीरीज से दिग्गज अदाकारा जीनत अमान भी स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। दिगांगना सूर्यवंशी पर वेब सीरीज के निर्देशक निर्देशक मनीष हरिशंकर ने केस फाइल किया गया है। उन पर धोखा देने आरोप लगया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष ने दिगांगना के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और धारा 406 के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री ने झूठा दावा किया कि अक्षय कुमार और उनकी कंपनी शोस्टॉपर के प्रेजेंटर होंगे।
कथित तौर पर, उन्होंने अक्षय कुमार के नाम पर 6 करोड़ रुपये की मांग भी की। इसके अलावा, एमएच फिल्म्स ने अभिनेता राकेश बेदी और दिगांगना के फैशन डिजाइनर कृष्ण परमार को मानहानि का नोटिस भेजा है। क्योंकि इन्होंने मीडिया में शो को लेकर गलत बयान दिया है और प्रोजेक्ट की रेप्यूटेशन को नुकसान पहुंचाया है।
पुलिस शिकायत के अनुसार, मनीष हरिशंकर ने कहा कि दिगांगना ने पहले एक MOU करने के लिए कहा था जो अक्षय कुमार संग बातचीत करने और उन्हें शो के प्रेजेंटर के रूप में शामिल करने की परमिशन देगा. इस डील के दौरान एक्ट्रेस ने खुद के लिए 75 लाख और अक्षय कुमार के नाम पर 6 करोड़ रुपये मांगे थे.


Click it and Unblock the Notifications