''ऐसे रोल हर कलाकार को करना चाहिए.. भले ही फेल हो जाएं..''- शाहरूख खान
शाहरूख खान ने कहा कि एक्टर्स को कभी कभी इंपोसिबल किरदारों को भी करना चाहिए, जो भले ही हिट ना हो, लेकिन आपको खुशी दे।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने हाल ही में फिल्मों के चयन पर बातें की और कहा, बॉलीवुड में एक्टर्स ज्यादातर वैसे किरदार चुनते हैं, जो उनके लिए पॉसिबल हो। लेकिन कभी कभी उन्हें वैसे किरदार भी चुनने चाहिए, जो उन्हें बिल्कुल ही इंपोसिबल लगता हो। भले ही नतीजा कुछ भी हो, लेकिन कुछ अलग करना चाहिए।
वाह.. अब ये भी करेंगे सुपरस्टार शाहरूख खान.. 2017 अंत से शुरुआत!
शाहरूख ने कहा, एक एक्टर को आसान किरदारों के बजाए, कुछ चैलेजिंग चुनना चाहिए और उसमें अपना शत प्रतिशत देना चाहिए। भले ही उस कोशिश में आप फेल क्यों ना हो जाएं।

बता दें, शाहरूख खान को भले ही आज हम 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'दिलवाले' जैसी फिल्मों के लिए मजाक में ले लें। लेकिन सच तो यह है कि शाहरूख कभी चैलेंज लेने से पीछे नहीं रहे।
विलेन का किरदार हो या डबल रोल.. गंभीर रोल हो या कॉमेडी.. शाहरूख खान ने हर किरदार पर हाथ आज़माया है। साल 2018 में शाहरूख आनंद एल राय की फिल्म में एक बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें, इस रोल को सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया था। वहीं, इम्तियाज अली की फिल्म में शाहरूख गाइड बने नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications