'हिट होने पर अवार्ड लिया तो फ्लॉप होने पर गालियां भी खाओ'
'हिट होने पर अवार्ड लिया तो फ्लॉप होने पर गालियां भी खाओ'
हाल ही में अपनी फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' का प्रमोशन करते वक्त अजय देवगन ने कहा कि जिस तरह किसी फिल्म के हिट होने पर हीरो को अवार्ड मिलता है उसी तरह अगर उस हीरो की फिल्म फ्लॉप हो तो उसे अपनी हार भी स्वीकारनी चाहिए।
अजय ने कहा कि "जब एक फिल्म सफल होती है तो हर कलाकार सफलता का श्रेय लेने की कोशिश करता है, लेकिन जब फिल्म न चले तो आपको उसकी विफलता की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि फिल्म निर्माण एक सामूहिक कार्य है।"
'हिम्मतवाला' के फ्लॉप होने का कारण मैं भी हूं
अजय देवगन ने यह बात इसलिए कही क्योंकि उनकी पिछले साल आयी फिल्म हिम्मतवाला बुरी तरह से पिट गई थी जिसके लिए दोषी फिल्म के निर्माणकर्ता साजिद खान को ठहराया गया था जिस पर अजय ने कहा कि फिल्म के फ्लॉप होने का बड़ा कारण मैं भी हूं केवल साजिद जिम्मेदार नहीं हैं।
फिलहाल सिंघम रिटर्नस की बात करते हुए अजय ने कहा कि यह देश की फिल्म है, मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भ्रष्टाचार के खिलाफ और तेज हो जायेगा। उन्होंने अपनी यह फिल्म देश को समर्पित की है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












