''दंगल बेहतरीन फिल्म थी.. लेकिन मैं उसमें फिट नहीं बैठती....''
नेहा धूपिया ने कहा कि यदि कुछ एक्टर्स मुख्य धारा की सिनेमा नहीं कर रहे हैं। तो इसका कतई यह मतलब नहीं कि वे बेरोज़गार हैं।
अजय देवगन के साथ फिल्म 'कयामत' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। फिल्में ना करने पर हाल ही में एक्ट्रेस ने बयान दिया कि यदि वे फिल्में नहीं कर रही हैं तो यह कहना कि वे बेरोजगार हैं, सही नहीं होगा।
[बैक टू बैक 100 करोड़ी देने की तैयारी में अजय देवगन..]
नेहा ने कहा, 'यदि कोई कलाकार कमर्शियल फिल्म नहीं कर रहा है तो इसका यह मतलब नहीं कि उनके पास काम नहीं है। मैं बेहद व्यस्त हूं। सभी कलाकार कुछ ना कुछ काम में व्यस्त रहते हैं। कुछ अपना बिजनेस करते हैं, कुछ टीवी ads, कुछ सितारों के पास अपनी क्रिकेट, फुटबॉल टीम है।

कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी नेहा ने कहा, 'आप हमेशा उम्मीद करते हैं कि आपको अच्छा काम मिले। अच्छे फिल्ममेकर्स के साथ काम करें। निर्देशकों को पता है कि मैं हूं। मुझे कई ऑफर भी मिले। लेकिन उन फिल्मों ने मुझे आकर्षित नहीं किया।
नेहा ने कहा, मैं अच्छी फिल्मों में काम करना चाहती हूं। जैसे दंगल एक बेहतरीन फिल्म थी, लेकिन मैं उसमें फिट नहीं बैठती। लिहाजा, मैं फिलहाल अपना काम कर रही हूं और व्यस्त हूं।


Click it and Unblock the Notifications