इमेज में कैद नहीं हो सकता: अली जाफर
बॉलीवुड की हास्य फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता और गायक अली जफर का मानना है कि हिंदी फिल्म उद्योग में अभिनेता को किसी छवि में कैद करने की कोशिश नहीं की जाती।
अली ने आईएएनएस से कहा, "मैं नहीं मानता कि बॉलीवुड में अभिनेता को एक जैसा ही किरदार मिलता है। अगर आप खुद को विभिन्न प्रकार के किरदार के लिए तैयार रखते हैं, तो लोगों को अंत में आपका प्रदर्शन विभिन्न पक्षों से देखने को मिलता है।"
अली जल्द ही फिल्म 'अमन की आशा' में अभिनेत्री यामी गौतम के साथ दिखाई देने वाले हैं।
अली इस समय डेविड धवन निर्देशित फिल्म 'चश्मे बद्दूर' की सफलता की खुशी मना रहे हैं। उनका कहना है कि वह अभी अमेरिका में संगीत कार्यक्रम में काफी व्यस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












