कोरोना पॉजिटिव हुईं जरीना वहाब, ऑक्सीजन सपोर्ट में 5 दिन से अस्पताल में एडमिट !
कोरोना का कहर देश में जारी है। ऐसे में हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स के साथ जरीना वहाब भी इस फेहरिस्त का हिस्सा बन गई हैं। सूरज पंचोली की मां और लोकप्रिय एक्ट्रेस जरीना वहाब का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में 5 दिन के लिए भर्ती किया गया।
जरीना वहाब बीते सप्ताह अस्पताल में भर्ती हुई थे। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल ने इस संबंध में एक वेबसाइट को जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। उनकी हालत स्थिर थी। बिना मीडिया में खबर दिए उन्हें अस्पताल लाया गया था। इस खबर को केवल जरीना वहाब के परिवार तक की सीमित रखा गया था।

उनकी तबीयत के संबंध में डॅाक्टर जलील पार्कर ने बताया कि वह कोरोना का शिकार हुईं। जोड़ों में दर्द, शरीर में दर्द, थकान और बुखार उन्हें था। अस्पताल में एडमिट होने के दौरान उनका ऑक्सीजन स्तर काफी कम था।


Click it and Unblock the Notifications











