इस बड़े प्रोडक्शन हाउस ने खेला बड़ा दांव, 90 करोड़ में खरीदा KGF 2, 200 करोड़ की तगड़ी कमाई !

By Filmibeat Desk

साल 2020 की बड़ी फिल्मों में एक नाम शामिल है सुपरस्टार यश की केजीएफ 2 का भी। फिल्म की केवल पहली झलक सामने आयी है। इसके बाद से ही फैंस ये मान रहे हैं कि ये इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है। वहीं अब इस फिल्म को एक बड़ी कीमत पर खरीदा गया है।

जी हां, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी राइट्स को 90 करोड़ रुपए में खरीदा है। आपको बता दें कि केजीएफ 2 को करोड़ों की रकम से खरीदने का फायदा पहले भी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को हो चुका है।

KGF 2, Yash

दोनों ने इससे पहले मिलकर फिल्म के पहले भाग यानी कि केजीएफ के भी राइट्स को खरीदा था। कमाई के लिहाज से इस फिल्म ने एक बहुत बड़ा फायदा अपने खरीददार को पहुंचाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केजीएफ को कम बजट में बनाया गया था। लेकिन फैंस की डिमांड को देखते हुए इस बार फिल्म को बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ है। एक्शन सीन की झलक क्या होगा ये केजीएफ का टीजर पहले ही बयान कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X