..................... एक्टर विक्रांत मसीह कोरोना पॉज़िटिव, सबसे की सुरक्षित रहने की अपील | Actor Vikrant Massey tested positive for corona virus, appeals to stay safe - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में तेज़ी से फैल रहा कोरोना, एक्टर विक्रांत मसीह भी कोरोना पॉज़िटिव

बॉलीवुड एक्टर्स जितनी शिद्दत से अपना काम और अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की कोशिश कर रहे हैं, उतनी ही तेज़ी से उनमें कोरोना का खतरा और संक्रमण दोनों बढ़ रहा है। अब एक्टर विक्रांत मसीह भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। विक्रांत ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए ये जानकारी सबको दी और गुज़ारिश करते हुए कहा कि जो भी उनके संपर्क में आया हो, अपना टेस्ट करवा ले।

विक्रांत ने साथ ही जानकारी देेते हुए कहा कि वो जो भी कहा जा रहा है वैसा ही कर रहे हैं और फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। वो घर पर ही क्वारंटीन हैं।

actor-vikrant-massey-tested-positive-for-covid-19-appeals-to-stay-safe

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड में कोरोना बम फूटा है और ये संक्रमण स्टार्स में तेज़ी से फैल रहा है। यहां तक कि प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और एक्टर परेश रावल, वैक्सीन लेने के बावजूद पॉज़िटिव निकले।

विक्रांत मसीह ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि ढेरों सावधानी बरतने के बाद भी वो कोरोना की चपेट में आ गए। इसलिए उन्होंने लोगों से गुज़ारिश की है कि सारे नियमों का सख्ती से पालन करें और घर से तब तक बाहर ना निकलें जब तक ज़रूरी ना हो।

लगातार कर रहे हैं शूटिंग

लगातार कर रहे हैं शूटिंग

गौरतलब है कि विक्रांत मसीह के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है। फिलहाल वो संतोश सिवान की डेब्यू फिल्म मुंबईकर और इसके अलावा लव हॉस्टल की शूूटिंग कर रहे हैं।

रिलीज़ को तैयार फिल्में

रिलीज़ को तैयार फिल्में

2021 में विक्रांत मसीह की कई फिल्में लाईन से लगी हैं। जिनमें सबसे पहले रिलीज़ होगी तापसी पन्नू के साथ नेटफ्लिक्स पर सस्पेंस थ्रिलर हसीन दिलरूबा। इसके अलावा विक्रांत मसीह, कृति खरबंदा के साथ देवांशु सिंह की 14 फेरे में भी दिखाई देंगे जिसे ज़ी स्टूडियो प्रोड्यूस कर रही है।

बेहद बिज़ी रहा है साल

बेहद बिज़ी रहा है साल

साल 2020, विक्रांत मसीह के लिए बहुत ज़्यादा शानदार रहा है। इस साल की शुरूआत उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म छपाक से की थी। फिल्म में विक्रांत मसीह, दीपिका पादुकोण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखाई दिए थे।

लॉकडाउन में किया इंटरटेन

लॉकडाउन में किया इंटरटेन

इसके बाद लॉकडाउन में भी विक्रांत मसीह ने OTT के माध्यम से फैन्स को इंटरटेन किया। छपाक के बाद वो नेटफ्लिक्स की तीन फिल्मों में नज़र आए। जहां कार्गो एक साइंस फिक्शन थी वहीं डॉली किटी और वो चमकते सितारे महिलाओं की आज़ादी के बारे में बात करती है। इसके अलावा वो एक रॉम कॉम गिन्नी वेड्स सन्नी में यामी गौतम के साथ रोमांस करते नज़र आए।

जीत चुके हैं दिल

जीत चुके हैं दिल

विक्रांत मैसी, कई मेनस्ट्रीम फिल्मों में बेहतरीन सपोर्टिंग कास्ट बनकर दिल जीत चुके हैं। चाहे वो हाफ गर्लफ्रेंड हो, दिल धड़कने दो या फिर लुटेरा। दिल धड़कने दो देखने के बाद आमिर खान ने खुद विक्रांत मैसी को उनके काम के लिए सराहना दी थी।

सशक्त किरदारों से पहचान

सशक्त किरदारों से पहचान

विक्रांत मैसी कोंकणा सेन शर्मा की डेब्यू फिल्म डेथ इन द गंज और अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुरखा में सशक्त किरदारों में दिख चुके हैं।

टीवी से फिल्म

टीवी से फिल्म

विकांत मैसी का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डिज़्नी के सीरियल धूम मचाओ धूम के साथ शुरूआत की थी। इस सीरियल में वो कुमकुम भाग्य फेम सृति झा के अपोज़िट थे। इसके बाद विक्रांत को बड़ा ब्रेक मिला, कलर्स चैनल के टॉप शो बालिका वधु से।

चॉकलेट इमेज से भी जीता दिल

चॉकलेट इमेज से भी जीता दिल

विक्रांत मैसी ने आलिया भट्ट के साथ कॉर्नेटो की एक बड़ी प्यारी एड फिल्मों की एक सीरीज़ की है। दोनों की ही केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

OTT के हीरो

OTT के हीरो

विक्रांत मसीह, हरलीन सेठी के साथ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल नाम की सीरीज़ के साथ अपने रोमांटिक अंदाज़ से भी फैन्स का दिल जीत चुके हैं। इस सीरीज़ के दो सीज़न विक्रांत ने अपनी रोमांटिक छवि के साथ इंटरटेन किया।

फैन्स कह रहे Get Well Soon

फैन्स कह रहे Get Well Soon

अब विक्रांत के कोरोना पॉज़िटिव होने की बात सुनकर फैन्स भी उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ दे रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि विक्रांत जल्दी ही स्वस्थ होकर काम पर लौंटेगे। और उम्मीद करते हैं कि आप भी विक्रांत की सलाह मानते हुए, घर से बाहर तब ही निकलेंगे जब ज़रूरी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X