..................... ’ओके कंप्यूटर' को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जगह मिलने को लेकर बोले अभिनेता विजय वर्मा? Actor Vijay Verma speaks on OK Computer as it's got place in International Film Festival! - Hindi Filmibeat

’ओके कंप्यूटर' को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जगह मिलने को लेकर बोले अभिनेता विजय वर्मा?

By Filmibeat Desk

गली बॉय, सुपर 30 और ओके कंप्यूटर में अपनी अविश्वसनीय परफॉर्मेंस के साथ सुर्खियों में आने के बाद, विजय वर्मा का काम तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस बार 'ओके कंप्यूटर' को रॉटरडैम के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाया जाएगा। विजय ने साझा किया,"जब मुझे रॉटरडैम में सिलेक्शन के बारे में पता चला, तो मेरी खुशी सातवें आसमान पर थी।

यह एक प्रतिष्ठित फिल्म समारोह है और हमारे शो की मौजूदगी ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 'ओके कंप्यूटर' एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सफलता पाने वाला भारत का पहला कॉमेडी शो बन गया है।

vijay verma, विजय वर्मा

यह मेरा पैशन प्रोजेक्ट है और इस तरह के शो बहुत कम बन पाते हैं। मैं बेहद खुश हूँ! "इससे पहले, उनकी फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' को कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था,

और फिल्म 'गली बॉय' का नाम ऑस्कर नामांकन सूची में शामिल शामिल था और अब साइंस फिक्शन सीरीज़ 'ओके कंप्यूटर' को फिल्म महोत्सव में 'ब्राइट फ्यूचर प्रोग्राम' के तहत प्रदर्शित किया जाएगा।

इस शो में अभिनेता ने अपनी पहली बार एक कॉमेडी भूमिका निभाई है जिसमें वह एक पुलिस वाले के किरदार में है। आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, उनके पास आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स, सोनाक्षी सिन्हा के साथ फॉलन और नुसरत भरुचा व सनी कौशल के साथ हुड़दंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X