छेड़छाड़ के आरोपों के बाद फिल्म से बाहर किए गए विजय राज, शूटिंग के दौरान हुए थे गिरफ्तार
कुछ समय से लगातार चर्चा में चल रहे अभिनेता विजय राज को लेकर इस समय एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में उनको छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद वो लगातार चर्चा में चल रहे हैं। खबर है कि जब वो गिरफ्तार किए गए तो वो एक फिल्म शेरनी की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन अब उनको एक तगड़ा झटका इसलिए लगा है क्योंकि वो इस फिल्म से बाहर कर दिए गए हैं।
खबर है कि इस फिल्म के निर्माताओं ने ये बड़ा फैसला लिया है। खबर है कि फिल्म 'शेरनी' काफी समय से शूट हो रही थी और इसका पहला शेड्यूल पूरा भी हो गया था। अब इस जगह से विजय राज को बाहर करने का मतलब है कि फिल्म फिर से शूट की जाएगी और मेकर्स को काफी तगड़ा नुकसान सहन करना पड़ेगा। मेकर्स उन सीन्स को फिर से फिल्माएंगे जिनमें विजय राज मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications











