एक्टर विजय राज़ महिला को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार, विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग बंद
मशहूर एक्टर विजय राज़, सेट पर एक महिला क्रू को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जिसके बाद फिल्म की शूटिंग बंद कर दी गई। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की। विजय राज़ को महिला के FIR दर्ज करवाने के बाद गिरफ्तार किया गया लेकिन फिर उन्हें ज़मानत पर छोड़ दिया गया।
विजय राज़ की गिरफ्तारी गोंदिया के एक होटल से हुई। विजय राज़, इस समय बालाघाट में विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने ये हरकत की।

विजय की गिरफ्तारी के बाद फिल्म की शूटिंग तुरंत ही बंद कर दी गई। सेट पर भी सबका मूड खराब हो चुका था और कोई काम करने की स्थिति में नहीं बचा था।
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब विजय राज़ गिरफ्तार हुए हैं। 2005 में भी एक्टर ड्रग्स के साथ पकड़े गए थे और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी दुबई में हुई थी। और इसके बाद उन्हें ज़मानत पर रिहा किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











