..................... actor vijay antony 16 years old daughter meera commit suicide dead body found hanging in house - Hindi Filmibeat

मशहूर अभिनेता की 16 साल की स्कूल में पढ़ने वाली बेटी ने किया सुसाइड, घर पर फंदे से लटका मिला शव, मचा कोहराम

Vijay Antony

Vijay Antony Daughter Meera Suicide: कंपोजर, एक्टर और प्रोड्यूसर विजय एंटनी की बेटी मीरा की 19 सितंबर यानी आज सुबह मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि विजय की 16 साल की बेटी ने सुसाइड किया है और उनका शव घर पर पंखे से लटका मिला है। मिली जानारी के अनुसार मीरा को उनके चेन्नई स्थित आवास पर फांसी पर लटके पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की बेटी डिप्रेशन में थीं और इसका इलाज भी करा रही थीं।

स्कूल में पढ़ती थी 16 साल की मीरा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबकि विजय एंटनी की बेटी मीरा सुबह 3 बजे चेन्नई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं थी। वह 16 साल की थी और चेन्नई के एक फेमस स्कूल में पढ़ रही थी। खबरों की मानें तो वह डिप्रेशन से जूझ रही थी। हाउस हेल्प ने मीरा को उसके कमरे में लटके हुए पाया था। इसके बाद फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच कर रहे हैं। वहीं विजय और उनके परिवार ने अभी तक इस दुखद खबर को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।

विजय एंटनी की पत्नी

विजय ने अपनी पत्नी फातिमा विजय एंटनी के साथ मीरा का स्वागत किया। इस जोड़े की लारा नाम की एक छोटी बेटी भी है। फातिमा नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर विजय, फातिमा और बेटियों की एक साथ तस्वीर है। यह फोटो मई 2022 में पोस्ट की गई थी। बता दें कि विजय एंटनी तमिल फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं। तमिल फिल्मों के लिए लोकप्रिय हिट गाने देने के बाद विजय एक अभिनेता बन गए। वह अपने निर्देशन कौशल के लिए भी जाने जाते हैं और एक निर्माता भी हैं। उनकी पत्नी फातिमा विजय एंटनी उनके प्रोडक्शन हाउस को संभालती हैं।

Read more about: vijay antony tollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X